Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सूखे हुए लाइनर को फेंकने की बजाएं इन मेकअप टिप्स की मदद से बनाएं एकदम ब्रांड न्यू
खूबसूरत आंखों के लिए महिलाएं लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। जिन महिलाओं की आंखे छोटी होती है वह आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लाइनर लगाने से आंखों की खूबसूरती में चार चांद लग जाते है। कई बार लाइनर रखे रखे सूख जाते है।

जिसके बाद महिलाएं लाइनर को फेंक देती है, लेकिन क्या आप जानती हैं सूखे हुए लाइनर को ठीक किया जा सकता है। अगर आपका भी लाइनर सूख चुका है और आप उसे फेंकने के बारे में सोच रही है तो एक बार इन टिप्स को फॉलो करके देखें। चलिए जानते हैं सूखे लाइनर को ठीक करने का तरीका।

गर्म पानी का इस्तेमाल करें
सूखे हुए लाइनर को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई बार रखे हुए लाइनर में गांठ हो जाती है जिसकी वजह से लाइनर लगाना बहुत मुश्किल होता है। गांठ वाले लाइनर से परफेक्ट विंग नहीं बन पाता है। परफेक्ट लाइनर लगाने के लिए आप सूखे हुए लाइनर में गर्म पानी का इस्तेमाल कर लाइनर को ठीक किया जा सकता है। सबसे पहले एक कप पानी को गर्म कर लें। इसके बाद इस गर्म पानी में लाइनर को रखें। 5 मिनट तक गर्म पानी में लाइनर की बोतल को रखें। इसके बाद पानी से लाइनर को निकालकर अच्छे से शेक कर लें। इसके बाद आप लाइनर से परफेक्ट विंग लाइनर लगा सकते हैं।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल नेचुरल प्रोडक्ट है जिसका इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान नहीं होता है। सूखे लाइनर को ठीक करने के लिए आप ऑलिव ऑयल की दो बूंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से लाइनर एक बार फिर यूज करने लायक हो जाएगा। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से आंखों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

मॉइश्चराइजर
क्रीम बेस्ड लाइनर बहुत जल्दी सूख जाते है। अगर आप भी क्रीम बेस्ड लाइनर का इस्तेमाल करती है तो आप सूखे लाइनर में दो से तीन बूंद अनसेंटेड मॉइश्चराइजर को मिक्स कर दें। इससे आपका लाइनर ठीक हो जाएगा। एक बाद का ध्यान रखें मॉइश्चराइजर का ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे लाइनर का रंग फीक पड़ सकता है।

नारियल तेल
सूखे लाइनर को ठीक करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइनर की बोतल में 2 बूंद नारियल तेल मिलाकर इसे अच्छे से शेक कर लें। नारियल तेल लगाकर आप लाइनर को एक बार यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
