Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मानसून सीजन में इन टिप्स की मदद से करें मेकअप, बारिश में नहीं फैलेगा मेकअप
मानसून सीजन में मेकअप करना इतना आसान नहीं है। मेकअप करने के दो मिनट बाद मेकअप बह जाता है। बारिश और नमी की वजह से चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक नहीं रह पाता है। मानसून सीजन में मेकअप फैलने का डर बना रहता हैं। वहीं ऑफिस या फिर किसी लंच डेट पर जाने से पहले महिलाए मेकअप करती हैं। अगर आप भी मेकअप फैलने से डर रही है तो ये टिप्स आपके बेहद काम के हैं। चलिए जानते हैं मानसून सीजन में कैसे किया जाए मेकअप।

वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर
चेहरे की देखभाल और स्किन हाइड्रेट के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी होता हैं। महिलाएं अक्सर सोचती है कि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल केवल सर्दियों में किया जाना चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है मॉइश्चराइजर को हर सीजन में लगाना चाहिए। चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा कर मेकअप करें ताकि आपका मेकअप अच्छा लग सकें।

पाउडर बेस्ट मेकअप
अगर आपकी ऑयली स्किन के है तो आप मानसून सीजन पाउडर बेस्ट मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश के दिनों में चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का कम से कम इस्तेमाल करें। फाउंडेशन की जगह चेहरे पर पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक रहेगा साथ ही मैट फिनिश लुक भी मिलेगा।

आई मेकअप
बारिश के दिनों में आंखों पर लाइट और क्रीम बेस्ड आईशैडो का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो आप लाइनर ना लगाएं। बारिश के दिनों में लाइनर फैल जाता है जो कि आपका सारा लुक खराब कर सकता हैं। लाइनर की जगह आप केवल काजल ही लगाएं। अगर आपका लाइनर लगाना भी है तो आप वाटर प्रूफ लाइनर का इस्तेमाल करें।

मैट लिपस्टिक
बारिश के दिनों में नमी और पसीने की वजह से लिपस्टिक जल्दी हट जाती हैं। मानसून सीजन में मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। मैट लिपस्टिक जल्दी से फैलती नहीं है। मैट लिपस्टिक लिप्स पर लंबे समय तक लगी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
