Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शादी का मेकअप खुद करना है तो अपनाएं ये 10 टिप्स
शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत खास होता है इसलिए इस दिन पर मेकअप को लेकर भी वो बहुत सजग रहती हैं। हर लड़की अपनी शादी पर चमकती त्वचा और फोटो-फ्रेंडली मेकअप की चाहत रखती हैं। कुछ लड़कियां एक्सपर्ट मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेती हैं तो कुछ खुद ही ये काम करना ज्यादा बेहतर समझती हैं। अगर आप भी अपनी वेडिंग का मेकअप खुद करना चाहती हैं तो इससे पहले कुछ टिप्स और ट्रिक्स जरूर जान लें।

मेकअप टेस्ट करें
कोई भी फैसला लेने से पहले आपको मेकअप टेस्ट कर लेना चाहिए। दोस्तों के साथ मेकअप करें और कुछ नए लुक ट्राई करें और उनकी राय पूछें। आप धूप और रात के समय फ्लैश के साथ कुछ तस्वीरें भी खींच सकती हैं। इन सभी तस्वीरों को जूम करके अपने चेहरे को देखें और फैसला लें।

प्रैक्टिस है जरूरी
अगर आप अपना वेडिंग मेकअप खुद करना चाहती हैं तो शादी से पहले एक-दो बार खुद मेकअप की प्रैक्टिस कर लें। आप ब्यूटी स्टोर जाकर एक्सपर्ट से कुछ ट्रिक्स सीखकर उन्हें घर पर आजमा सकती हैं।

अपना मेकअप चैक करें
अगर आपकी शादी को सिर्फ कुछ महीने रह गए हैं तो बेहतर होगा कि आप अपना मेकअप टेस्ट कर लें। अलग-अलग ब्रांड के मेकअप प्रॉडक्ट लें जो कि आपकी स्किन के लिए बेहतर हों। पार्टी या लंबे समय तक चलने वाले प्रोग्राम के लिए मेकअप का टिके रहना बहुत जरूरी है इसलिए ऐसा मेकअप चुनें जो लंबे समय तक रहे।

कुछ मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदें
अगर आप मेकअप आर्टिस्ट पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर सकती हैं तो आपको कुछ जरूरी मेकअप प्रॉडक्ट्स तो खरीद ही लेने चाहिए। मेकअप की कुछ वीडियो देख सकती हैं। एचडी फाउंडेशन, कलर करेक्टिंग कंसीलर, प्राइमर, सेटिंग स्प्रे से लेकर वॉटरप्रूफ आई मेकअप, सब चीजों की लिस्ट बनाकर खरीद लें। खरीदने से पहले इनका टेस्ट जरूर कर लें।

सही टूल्स खरीदें
शादी के दिन आपको मेकअप की कई लेयर लगानी पड़ेंगी लेकिन स्किन को नेचुरल दिखाने के लिए आपको कुछ टूल्स की जरूरत पड़ेगी। अलग-अलग तरह के ब्लेंडर और मेकअप ब्रश ट्राई करें। अगर आप नेचुरल लुक और हल्का मेकअप चाहती हैं तो बेस लगाने के लिए डैंपन ब्यूटी ब्लैंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

फ्लैश रिफ्लेक्टिंग मेकअप प्रॉडक्ट्स से दूर रहें
ऐसा मेकअप करने की गलती ना करें जो फ्लैश फोटोग्राफी में व्हाइट हो जाता हो। एसपीएफ, व्हाइट फिनिशिंग पाउडर और स्पार्की प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। इनसे चेहरा फ्लैश के अंदर सफेद नजर आता है।

खुद को समय दें
मेकअप के लिए आपको अपनी स्किन को तैयार करना चाहिए। धीरे-धीरे मेकअप करें। आपको मेकअप करने के लिए कम से कम खुद को 2 से 3 घंटों का समय देना चाहिए।

बेस पर ध्यान दें
बेस सबसे ज्यादा जरूरी होता है। सबसे पहले पूरे चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं और उसे सेट होने दें। आंखों पर गाढ़ी क्रीम लगाएं जिससे वो हाइड्रेट रहे। अब चेहरे और आंखों पर ऑयल फ्री प्राइमर लगाएं। ऐसा प्राइमर चुनें जो लंबे समय तक टिक सके।

आंखों के मेकअप से करें शुरुआत
अगर आप खुद अपना मेकअप कर रही हैं तो आंखों से शुरुआत करें। अगर कोई प्रॉडक्ट चेहरे की स्किन पर गिरता भी है तो उसे आसानी से साफ किया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट भी आईब्रो और आई मेकअप पहले करने की सलाह देते हैं।

मेकअप को सेट करें
अगर आप लिक्विड मेकअप इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे पाउडर से अच्छी तरह से सेट कर लें। ट्रांसल्यूसेंट पाउडर (सिलिकॉन फ्री) का इस्तेमाल करें जिससे चेहरे पर कोई लेयर ना बने।



Click it and Unblock the Notifications
