Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
'डॉल्फिन स्किन ट्रेंड' क्या है? डॉल्फ़िन स्किन पाने के लिए ये स्टेप फॉलो करें
अगर फैशन वर्ल्ड ने हमें कुछ सिखाया है,तो वो ये है कि हर दूसरे हफ्ते दिखाई देने वाला एक नया ट्रेंड। आज के टाइम में ज्यादातर ब्यूटी ट्रेंड "ग्लास स्किन" और "क्रीम स्किन" जैसे शाइनी, ब्राइट कलर्स को ही आगे कर रहे हैं। लेकिन अब डॉल्फ़िन स्किन आजकल काफी हाईलाइटेड है। जिसे सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मैरी फिलिप्स ने स्टार्ट किया है। ये वर्ड स्किन के बारें में बताता है जो रफ लेकिन चमकदार नजर आती है। डूई मेकअप करना और हाइड्रेटिंग प्रोडक्ट्स से अपनी स्किन को संवारना इस लुक में शामिल है। डॉल्फिन स्किन एक्सफोलिएटेड और हाइड्रेटेड होती है। ऐसी स्किन की चाहता हर लड़की की होती है जो अपने खूबसूरती को बढ़ाने की चाहत रखती है। डॉल्फ़िन स्किन का मतलब है ही ग्लास जैसी स्किन जो गोरी और शाइनी भी हो।
डॉल्फ़िन स्किन पाने के लिए स्टेप-बाई स्टेप गाइड से, आप अपनी आईब्रो की बोन्स से लेकर क्यूपिड बो, गालों की हड्डियों जैसे हाई प्वाइन्ट्स पर मेकअप करके अपनी स्किन को नया लुक दे सकती हैं।

एक्सफोलिएशन :
स्किन को एक्सफोलिएट करना काफी जरूरी है। आप हफ्ते में कम से कम दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करें, जिससे आपकी स्किन के डेड सेल्स बाहर हो जाते हैं और आपकी स्किन सांस लेती है।
शीट मास्क :
डॉल्फ़िन स्किन ट्रेंड का "हाइलाइट" हाइड्रेशन में होता है। इसके लिए एक शीट मास्क फेस पर लगाएं और करीब 20 मिनट के बाद इसे रिमूव कर दें।
मॉइश्चराइजर :
मॉइश्चराइजर का डेली इस्तेमाल बहुत जरूरी है। ये आपकी स्किन की ड्राईनेस को खत्म करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है। मॉइश्चराइजर में गुलाब के तेल की 2 बूंदों को भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन सारे स्टेप्स को फॉलो करने के बाद मेकअप की तरफ आते है-
1. इल्यूमिनेटिंग प्राइमर :
एक इल्यूमिनेटिंग प्राइमर से मेकअप शुरू करते है। डॉल्फिन स्किन पाने के लिए बेदाग त्वचा की जरूरत नहीं है, हाइड्रेटिंग, इल्यूमिनेटिंग प्राइमर से स्किन की शाइनिंग बढ़ाएं।
2. फाउंडेशन :
अपने फाउंडेशन को चमक देने के लिए हाइलाइटर बूंदों का यूज करके अपने फाउडेंशन को लिक्विड हाइलाइटर में बदलकर अपनी स्किन पर सेट करें। फाउंडेशन आपको इसके लिए कुछ हल्का चुनना चाहिए जो हाइलाइटर के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। हाइड्रेटिंग फाउंडेशन क्लीयर और इवन टोन के लिए बेस सेट करने में मदद करेगा। जब डॉल्फ़िन स्किन की बात आती है, तो मैट प्रोडक्ट्स से बचें।
3. कंसीलर
ब्लैक स्पॉट, दाग-धब्बों और धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का यूज करेंलिक्विड आईशैडो
4. लिक्विड आईशैडो
अब लिक्विड आईशैडो लगाएं। इसके लिए ब्रश उठाएं, शेड फैलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
5. चेहरे के हाई प्वाइंट को इस तरह से उभारे
अपने चेहरे के हाई प्वाइंट पर ब्लश, बाम और हाइलाइटर से फेस को कवर कर लें, इसके साथ ही कई बार आपको फ़िनिश डेप्थ और डाइमेंशन जोड़ना होगा। चेहरे के उभरे हुये हिस्से को हाइलाइट करें। पाउडर या मैटिफ़ायर के यूज से बचें। ब्लश भी क्रीम बेस्ड होना चाहिए। ताकि आपको कोई कॉर्नर न दिखे।
6. शीर फिनिश में चेहरे पर थोड़ा जेल हाइलाइटर लगाएं
जहां आप चाहते हैं कि डॉल्फिन स्किन पर लाइट सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट करे तो ग्लो बनाए रखने के लिए ग्लिस्टिंग, हाइड्रेटिंग शिमर फेस पाउडर का यूज करें। इसके लिए मैट प्रोडक्ट्स से दूर ही रहे। चमकदार और फ्लिकरिंग हाइलाइटर्स से बचें। एक नॉन-अल्कोहलिक सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें जो ज्यादा ड्राई न हो।मस्कारा
7. वाटरप्रूफ मस्कारा
वाटरप्रूफ मस्कारा फ़ॉर्मूला से अपनी पलकों में वॉल्यूम एड करें।
8.सबसे लास्ट लास्ट टच टिंटेड लिप ग्लॉस से
खूबसूरत और मिनिमल लुक के लिए टिंटेड लिप ग्लॉस को अप्लाई करें।

इन सबके साथ जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि आपके शरीर के टॉक्सिक एलिमेंट्स बाहर निकल सकें। और आपकी स्किन नेचुरली हाइड्रेट रह सके। इसके अलावा हरी सब्जियां, जूसी फल और विटामिन सी युक्त चीजें खाएं. ये चीजें आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से सेहतमंद बनाती हैं।
आप इस मेकअप ट्रेंड को आजमाएं औरर फिर हमें कमेंट करके बाताएं..



Click it and Unblock the Notifications
