Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
ठंड में पुरुष रखें अपनी त्वचा का ऐसे ख्याल
ठंड के दौरान चलने वाली सर्द हवाओं से अपने स्किन और बालों को बचाने के लिए आपको अगल तरह के प्रोडक्ट की जरूरत पड़ेगी। ऐसा नहीं है कि आप गर्मी के समय जिस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते थे, उसे आप ठंड में भी इस्तेमाल कर लें। ठंड के मौसम में त्वचा और बाल से प्राकृतिक रूप से कम ऑयल निकलता है, जिससे ये रूखे पड़ जाते हैं। आम दिनों की तुलना में ठंड के दौरान डैंड्रफ की समस्या भी ज्यादा होती है। इस दौरान हमारे होंठ भी फटने लगते हैं और त्वचा में भी काफी रूखापन आ जाता है।
बेहतर होगा कि रूखी त्वचा से बचने के लिए आप पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लॉसन लगाएं। इसके अलावा ठंड के समय होंठ को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि ठंड के दौरान आप किस तरह से खुद को समस्याओं से बचाएं-

1. सबसे पहले तो आप अपने चेहरे पर अच्छे दर्जे का मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन लगाएं। उन्हें प्राथमिकता दें, जिनमें ऑर्गेनिक तत्व हों या जो पूरी तरह से हर्बल हो। ठंड के समय में हवा बिल्कुल शुष्क होती है, इसलिए अच्छे दर्जे के मॉइस्चराइजिंग क्रीम का प्रयोग करें।
2. ठंड के दौरान आपको अपना फेसवॉश भी बदलना होगा। मौसम में नमी न होने के कारण आपको ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें मॉइस्चराइजिंग का गुण हो। अगर आप अच्छे दर्जे के मॉइस्चराइजिंग फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपकी त्वचा में बिना सूखापन लाए रोम छिद्र को साफ कर देगा। वहीं सामान्य फेसवॉश चेहरे की त्वचा को साफ तो करता है, पर मॉइस्चर को भी खत्म कर देता है।
3. ठंड के समय आपको अपना साबुन भी बदलना होगा। सामान्य साबुन के बजाय आप क्रीम बाथिंग बार या मॉइस्चराजिंग बॉडी वॉश करें। अगर आप चेहरे को निखार रहे हैं तो फिर अपने शरीर में भी सूखापन न रहने दें। क्रीम बार से नहाने के बाद त्वचा में बड़ी मात्रा में नमी बरकरार रहती है।
4. भले ही आप कितनों ही अच्छे बॉडी वॉश का इस्तेमाल क्यों न करें, बावजूद इसके शरीर की त्वचा से कुछ मात्रा में नमी खत्म हो जाती है। इसकी भरपाई के लिए आप नहाने के बाद मॉइस्चराजिंग बॉडी लॉसन का इस्तेमाल करें। अगर आप एक अच्छे दर्जे का बॉडी लॉसन लगाएंगे तो आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी।
5. अपने लिप बॉम पर भी ध्यान दें। इसे आप हमेशा साथ में रख सकते हैं और आसानी से इस्तेमाल में भी ला सकते हैं। हमारे होंठ की त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है, इसलिए इसे नियमित रूप से नम रखना बेहद जरूरी होता है। पर आप सिर्फ उन्हीं लिप बॉम का इस्तेमाल करें जो पुरुषों के लिए बनाए गए हैं।
6. आमतौर पर ठंड के समय में हम पानी कम पीते हैं, जिससे शरीर में हाइड्रेशन का लेवल काफी कम हो जाता है। कम पानी पीने से त्वचा में रूखापन ज्यादा आता है। अगर शरीर में मॉइस्चर की कमी रहेगी तो इससे डैंड्रफ, बालों का टूटना, बालों का झड़ना आदि समस्याएं होंगी।



Click it and Unblock the Notifications
