Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अगर पुरुषों को चाहिए नीट और क्लीन बॉडी तो ऐसे करें वैक्सिंग
महिलाएं खुद को सुंदर दिखने और हाइजीन कारणों से शरीर के अनचाहे बाल हटवाना पसंद करती है। हालांकि अब वो समय गया जब महिलाएं ही ब्यूटीपार्लर जाकर वैक्सिंग करना पसंद करती थी। अब तो पुरुष भी नीट और क्लीन दिखने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। चाहे वो अंडर आर्म्स हो या चेस्ट के बाल पुरुष भी बॉडी की परफेक्ट शेप दिखाने और डेड स्किन हटाने के लिए वैक्सिंग करवाते हैं। हालांकि पुरुषों को वैक्सिंग करवाते हुए बहुत दर्द का सामना करना होता है क्योंकि उनके शरीर के बाल महिलाओं के शरीर के बालों की तुलना में मोटे और कठोर होते है, जिसकी वजह से वैक्सिंग के वक्त पुरुषों को काफी प्रॉब्लम होती है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि पुरुषों को वैक्स करवाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पहले टेस्ट करके देंखे
सबसे पहले ध्यान रखें कि बालों की लम्बाई उतनी तो होनी ही चाहिये जितनी की उसकी वैक्सिंग ठीक से हो पाए। मसलन जब बाल 1 सेंटीमीटर तक बढ़ जाएं तब उनकी वैक्सिंग करनी चाहिये।

ट्रायल जरुर ले ले
देखा गया है कि वे लोग जो वैक्सिंग के दौर से गुजरते हैं उन्हें एक्ने और त्वचा में जलन की शिकायत होती है। वैक्सिंग करवाने से पहले अपने शरीर के किसी एक भाग पर ट्रायल टेस्ट करें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पता चल जाएगा।

सफाई
वैक्सिंग करने से पहले त्वचा को साफ कर लें जिससे वहां पर धूल, मिट़टी और तेल निकल जाए और वैक्सिंग की विधि में दिक्कत ना लाए।

डिस्पोजेबल स्ट्रिप्स का ही यूज करें
वैक्स करने के लिये हमेशा डिस्पोज़ेबल सिट्रप्स का ही उपयोग करना चाहिए, क्योंकि कपड़े के इस्तेमाल से इंफेक्शन का डर रहता है। वैक्स करवाने से पहले सीने पर एंटीसेप्टक जेल और पाउडर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिये। इससे त्वचा पर रैशेज नहीं पड़ते हैं।

सही टेक्निक
अगर वैक्सिंग में कोई दिक्कत आ रही है तो, इसका मतलब है कि वैक्सिंग करने की विधि सही नहीं है। अगर आप खुद वैक्सिंग कर रहे हैं तो स्ट्रिप को अच्छी तरह से दबाएं और खींचे।

त्वचा को राहत दें
वैक्सिंग की हुई जगह को राहत देने के लिये वहां पर ठंडी आइस क्यूब लगाएं। वैक्सिंग के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा पर जलन होना बंद हो जाएगी।

वैक्सिंग के बाद
वैक्सिंग के बाद एक ढीली शर्ट पहने जिससे त्वचा कपडे़ में रगड़ ना खाए। सूरज की सीधी रौशनी में जाने से बचें और साथ ही एक अच्छी सनस्क्रीन लगाएं! किसी भी तरह की क्रीम और लोशन लगाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
