Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अपनी दाढ़ी को तेजी से बढ़ाने के लिये फॉलो करें ये टिप्स
आज कल जिसे देखो वही दाढ़ी बढ़ा कर स्टाइल मार रहा है। पुरूषो को अलग-अलग स्टाइल में दाढ़ी रखना पसंद और वे उसकी देखभाल भी खूब करते हैं। सारे पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने का आसान तरीका पता नहीं होता है।
हालांकि कुछ ऐसे तरीके हैं, जिसे अपनाकर आप दाढ़ी को जल्दी-जल्दी बढा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि दाढ़ी का बढ़ना और इसका घनापन आपकी उम्र और जेनेटिक पर निर्भर करता है।
आइये जानते हैं कुछ प्राकृतिक तरीके जिसकी मदद से आप अपनी दाढ़ी को लंबा और घना बना सकते हैं।


आहार में बढ़ाएं प्रोटीन
हमारे बाल प्रोटीन से ही बने हुए हैं इसलिये प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है।
चेहरे को स्क्रब करें
अगर आपके चेहरे से डेड स्किन हटेगी तो नए बाल आराम से निकलेंगे। अगर आप चेहरे को स्क्रब करना चाहते हैं तो बाजार में मौजूद एक्सफोलिएट मास्क भी ट्राइ कर सकते हैं।

दाढ़ी में भी लगाएं तेल
बालों को कंडीशन करना जरुरी है भले ही वह दाढ़ी के बाल क्यूं ना हों। तेल बालों को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी दाढ़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाएगा। दाढ़ी में जैतून का तेल या नारियल तेल का तेल नियमित लगाएं।
ट्रिम करते रहें
आप अपनी दाढ़ी को शेव नहीं कर रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि उन्हें ट्रिम ना किया जाए। इससे दाढ़ी शेप में रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
