Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुरुषों के लिए खास पांच हेयर ऑयल जो गर्मियों में देगा सुकून
तेज और तल्ख गर्मी आ चुकी है, इस तपतपाती गर्मी और पसीनें की वजह न सिर्फ त्वचा की नमी और चमक जाने लगती है। पसीने और चिपचिपाहट की वजह से बाल भी रुखे और बेजान लगने लगते हैं। खासकर पुरुषों के साथ यह समस्या बहुत ज्यादा होती हैं। इसलिए कई पुरुष गर्मी आते ही तेल लगाना छोड़ देते हैं, मौसम बदलते ही तेल लगाना न छोड़े अपने बालों के अनुसार तेल चुने और लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलने के साथ ही गर्मी में आपको सुकून मिलेगा। आइए जानते है कि पुरुषों को अपने बालों के अनुसार कौनसा तेल लगाना चाहिए।

एवोकेडो ऑयल
किस तरह के बाल : अस्थिर, टूटे, क्षतिग्रस्त बाल
एवोकेडो तेल हल्के होते है, स्मूथ होने के अलावा इनमें पोषक तत्व जैसे विटामिंस ए, बी, डी, ई, आयरन, एमिनो एसिड और फॉलिक एसिड मौजूद होते हैं। जो कि बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस गर्मियों में ये तेल आपके बालों को मॉश्चराइजर करने के साथ लॉकिंग पॉवर को बढ़ाता हैं। जिससे बाल बहुत कम टूटते हैं। ये गर्मियों में नेचुरल सन प्रोटेक्शनऔर कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को मजबूत बनाता है।

नारियल का तेल
किस तरह के बालों के लिए: सभी तरह के बालों के लिए
नारियल का तेल हमारे देश में मुख्यत यूज में लिया जाता है। यह बहु उद्देश्यी तेल है जो कि हर तरह का बालों में लगाया जा सकता है। यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही यह आपके जड़ों में से ड्रेंडफ हटाने के अलावा बालों को पोषण देने के साथ ही चमकदार बनाता है।

जोजोबा ऑयल
किस तरह के बालों के लिए : सूखे और डेमेज्ड हेयर के लिए
जोजोबा ऑयल सूखे और डेमेज्ड, ड्रेंडफ से भरे हुए बालों को सही करने का काम करता है। यह एक तरह से नॉन स्टिकी और नॉन ग्रीसी ऑयल होता है, यह बालों में सीरम की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टिरियल गुण मौजूद होते हैं जो बालों के जड़ों में अवशोषित होकर जड़ों को रिपेयर करने का काम भी करते हैं।

बादाम का तेल
किस तरह के बालों के लिए : पतले बालों के लिए
अगर आप पतले बाल और हेयर लॉस की समस्या से गुजर रहे हैं तो यह तेल आपके लिए है। इस तेल को आपको नियमित रुप से इस्तेमाल करने से आपके बालों की ग्रोथ जल्दी होगी क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को नरिश करने के साथ बालों को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके अलावा बादाम का तेल बालों में क्लीजिंग एजेंट की तरह भी काम करता है। ये बालों से धूल मिट्टी के और प्रदूषण से भी बचाता हैं।

ऑलिव ऑयल
किस तरह के बालों के लिए : सेंसिटिव बालों के लिए
यह एक तरह से बालों के लिए बहुत ही अच्छा कंडीश्नर है। यह कभी भी बालों में किसी तरह का एर्लीजिक रिएक्शन को नहीं बढ़ाता है। यह हर तरह के सेंसेटिव बालों में सूट हो जाता है। यह जड़ों को हेल्दी बनाए रखता हैं। इसमें मौजूद एंटी इनफ्लेंटरी गुण मौजूद होते है और यह तेल बहुत ही लाइट वेट होता है जो कि बालों को मॉइश्चराइजिंग देता है।



Click it and Unblock the Notifications
