Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शेविंग के बाद चेहरे पर लगाएं ये मामूली चीजें, स्किन बनेगी सिल्की और शाइनी
रेग्युलर शेविंग पुरुषों के लिए डेली ग्रूमिंग का एक हिस्सा है। लेकिन रोजाना शेविंग करने से पुरुषों की स्किन ड्राय होने के साथ बहुत ही कठोर होती जाती है। इसके बाद रोजाना रेजर करने की वजह से स्किन रफ होने के साथ ही पुरुषों को इरिटेशन, जलन, कटने-छिलने या फिर ड्रायनेस की परेशानी से जूझना पड़ता है। आफ्टरशेव लोशन्स में अल्कोहल होता है जिसे ज्यादा इस्तेमाल करने पर स्किन ड्राय और रफ हो सकती है या फिर और भी कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
शेविग के बाद अगर कुछ देसी और किचन में मिलने वाली चीजों को चेहरे पर लगाने से स्किन की स्मूदनेस को बरकरार रख सकते हैं। आफ्टरशेव लोशन में मौजूद अल्कोहल से होने वाले साइड इफेक्ट से भी बचा जा सकता है।

आइए जानते हैं, शेविंग के बाद किन घरेलू नुस्खों से आप चेहरे की सिल्की और शाइनी बना सकते हैं।
ठंडा दूध
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। शेविंग के बाद एक कॉटन को ठंडे दूध में डुबोकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरे को धो लें। इससे शेविंग के बाद चेहरे पर होने वाली जलन से राहत मिलती है और स्किन स्मूद बनती है।
पपीता
पपीता में मौजूद पापेन नामक एंजाइम रैशेज और जलन दूर करता है। पपीते को मैश करके चेहरे पर हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ चेहरे की जलन जाएंगी बल्कि चेहरे के डेड सेल्स हटते हैं और स्किन ग्लोइंग बनती है।
एप्पल साइडर विनेगर
इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रेजर की वजह से आए बर्न और खुजली से राहत दिलाती है। एक कटोरी पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एसिटिक एसिड इंफेक्शन से बचाता है।
बेकिंग सोडा
एक कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा घोलकर कॉटन से स्किन पर लगाएं। इसमें मौजूद इंफ्लेमेटरी गुण जलन और रेडनेस को दूर करके स्किन को स्मूद और क्लीयर बनाता है।
खीरा
इसमें मौजूद विटामिन सी और के जलन और दर्द को दूर करके चेहरे को हाइड्रेड बनाता है। इसके लिए फ्रीज में रखी हुई खीरे की स्लाइस को चेहरे पर लगाएं या फिर खीरें का पेस्ट लगाकर रखाएं। चेहरे पर ठंडक मिलेगी।
कच्चा आलू
आलू के रस में फॉस्फोरस, पौटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। शेविंग के बाद कच्चे आलू के रस को स्किन पर लगाएं या आलू की स्लाइस को चेहरे पर हल्के हल्के रगड़े। ये स्किन में होने वाले रैशेज और जलन को दूर करता है।
शहद
शहद एक एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। ये स्किन को स्मूद और शाइनी बनाता है। शेविंग के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से शहद की मसाज करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
काली चाय
इसमें मौजूद टैनिक एसिड स्किन को जलन और लाल पड़ने से बचाता है। स्किन की खुजली और जलन को दूर करता है। ठंडी काली चाय को स्किन पर कॉटन से लगाएं। या टी बैग भिगोकर चेहरे पर मसाज करें।
हल्दी का पानी
ये एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है। शेविंग के बाद कटने छिलने और जलन से राहत मिलती है। शेविंग के बाद इसे स्किन में लगाने से स्किन में ग्लो आता है। एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी घोलकर कॉटन की सहायता से फेस पर लगाएं।
ऐलोवेरा
इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे पर शेविंग की बजाय से आए रैशेज और जलन को कम करता है। शेविंग के बाद ऐलोवेरा के जेल को निकालकर चेहरे पर पूरी तरह लगा लें। इसके 10 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
केला
केले में मौजूद मिनरल्स स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाते हैं। शेविंग के बाद की रफनेस और ड्रायनेस दूर होती है। केले को मैश करके चेहरे पर मसाज करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
