Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन वजहों से झड़ते है पुरुषों के मूंछों के बाल, घरेलू उपाय से बचाएं
एक पुरुष के लिए उसकी मूंछे और दाढ़ी उसके लिए शान होती है। कई बार होता है कि पुरुषों की ये शान कम होने लगती है। यानी पुरुषो के मूंछों का बाल झड़ना उनके लिए एक बड़ी समस्या से कम नहीं हैं। ऐसे कई कारण ही जिसके वजह से पुरुषों के मूंछों के बाल भी झड़ने लगते हैं। मूंछ के बाल भी स्किन के हेयर फॉलिकल से ही उगते है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे सिर के बाल उगते हैं। जिस तरह सभी लोगों के सिर के बाल एक जैसे घने नहीं होते, वैसे ही मूंछों के बाल भी एक जैसे घने नहीं होते।
हेयर फॉल की तरह पुरुषों के मूंछों के बाल भी कम होने लगते हैं। जिसके पीछे कई तरह के कारण होते है जैसे हार्मोन का असंतुलन या दवाईयों का साइडइफेक्ट्स। आइए जानते है किन कारणों से पुरुषों के मूंछों के बाल झड़ने लगते हैं।

एलोपेसिया एरियाटा यूनिवर्सलिस
एलोपेसिया एरियाटा यूनिवर्सलिस ये एक तरह का मेडिकल टर्म है। ये एक तरह का बॉडी का एक ऑटो इम्यून सिस्टम होता है । स्वचालित रोग प्रतिरक्षा प्रणाली। इसमें स्कल्प और बॉडी पर हेयर लॉस के लक्षण दिखाई देते हैं। जब शरीर का ऑटो इम्यून सिस्टम खुद कमजोर होने लगता है तो हेयर फॉलिकल्स की फंक्शनिंग को कम सक्रिय होने लगती है। जिसकी वजह से दाढ़ी और मूंछों के बाल गिरने लगते हैं।

कैंसर का ट्रीटमेंट
कैंसर सबसे बेहद जानलेवा और घातक बीमारी है। कैंसर के इलाज के वजह से पुरुषों के बाल और दाढ़ी झड़ने लगती है। कैंसर का ट्रीटमेंट कीमोथेरेपी और रेडिएशन के जरिए शुरू किया जाता है। यह हेयर शेल को पूरी तरह से नष्ट कर देता है। न सिर्फ सर के बाल, बल्कि फेशियल हेयर, आई-ब्रो यहां तक कि प्यूबिक हेयर तक झड़ जाते हैं। मेल हो या फीमेल, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान सभी में हेयर लॉस के लक्षण दिखाई देते हैं। यह सिर के बाल के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों के हेयर ग्रोथ को प्रभावित करते है। इसकी वजह से हेयरलॉस होता है। कैंसर के ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है कि कीमोथेरेपी और रेडियेशन के कोर्सेस कम्प्लीट होने के बाद शरीर के तमाम हिस्सों में बाल फिर से उग आते हैं।

कम टेस्टोस्टेरोन लेवल की वजह से
व्यक्ति में किसी खास मेडिकल कंडीशन के कारण टेस्टोस्टेरोन लेवल में कमी को हैपोगोनाडिज्म (Hypogonadism) कहते हैं। इसे टेस्टीकुलर फेल्योर (testicular failure) के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी स्थिति में मूंछ के बाल झड़ने के लक्षण दिखाई देते हैं। साथ ही फेशियल हेयर का विकास भी रुक जाता है।

ये घरेलू उपाय करें ट्राय
1 तेजी से दाढ़ी बढ़ाने के लिए आँवला बेहद उपयोगी है। दाढ़ी और मूंछ की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए रोजाना आंवले के तेल से 15 मिनट तक अपने चेहरे की मसाज करें। बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। चेहरे की मालिश करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे दाढ़ी को उगने के लिए जरुरी पोषण मिलता है।

सरसों के तेल से करें मालिश
सरसों की पत्तियों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। जल्दी दाढ़ी बढ़ाने के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग करे।



Click it and Unblock the Notifications
