Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
उम्र के हिसाब से लड़के इस तरह बदलें अपना स्टाइल- पाएं हैंडसम लुक
महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपने फैशन और स्टाइल को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, खासकर 30 की उम्र के बाद फैशन और स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए।

फैशन की कोई उम्र नहीं होती है। फैशन उम्र के साथ बदलता रहता है। बढ़ती उम्र के खुद को मेंटेन करना जरुरी होता हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को फैशन व स्टाइल को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कॉन्फिडेंस
फैशन और स्टाइल में सबसे जरुरी है कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड होता है। स्टाइलिश लुक एटीट्यूड से ही आता है। अगर आपके पास के कॉन्फिडेंट नहीं है तो आप कितने भी मंहगे कपड़े पहन लें लेकिन बिना एटीट्यूड के आप उसे कैरी नहीं कर सकते हैं। अगर आप स्टाइलिश लुक पाना चाहते है तो अपने पर्सनैलिटी में कॉन्फिडेंस को बढ़ाएं। अच्छा कॉन्फिडेंस होने से आप हर किसी को इंप्रेस कर सकते हैं। चलिए जानते है पर्सनैलिटी में कॉन्फिडेंस बढ़ाने के कुछ खास टिप्स। सबसे पहले किसी से हाथ मिलाते समय ज्यादा देर हाथ ना मिलाएं। बात करते समय चेहरे पर हल्की सी स्माइल रखें।

जूतों का स्टाइल
पुरुषों के स्टाइल के लिए शूज का अहम रोल होता हैं। अगर आपको स्पोर्ट शूज पहना पसंद है तो आप इस आदत को बदल लें , क्योंकि हर जगह आपके स्पोर्ट शूज नहीं चल सकते हैं। अपने स्टाइल में बदलाव लाना है तो आप हाई क्वालिटी ड्रेस शूज ट्राई कर सकते हैं। ड्रेस शूज एक क्लासिक शू स्टाइल है जो हर ओकेजन के लिए एकदम परेफेक्ट है। इस शूज से आपकी पर्सनैलिटी काफी स्टाइलिश होगी।

कपड़ो पर दें ध्यान
कॉलेज के दौरान किसी भी तरह के कपड़े पहन लेते है लेकिन 30 की उम्र के बाद हमे अपने कपड़े पर काफी ध्यान देना होगा। कपड़े अच्छी तरह से साफ और प्रेस होने चाहिए। बिना प्रेस के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इससे आपका इंप्रेशन खराब हो सकता है। ऐसे में साफ और प्रेस वाले ही कपड़े पहनें।

अंडरसाइज और ओवरसाइज कपड़ो से बचें
अगर आप ढीले या फिर बहुत टाइट कपड़े पहनते हैं तो उसे बंद करें, क्योंकि ढीले या फिर टाइट कपड़े पहनने से आपकी पर्सनैलिटी खराब होती हैं। इसलिए आपको अपनी फिटिंग के अनुसार ही कपड़े पहनने चाहिए। इसलिए कपड़े लेते समय साइज का ध्यान रखें।

सूट
लड़को के पास सूट होना बहुत जरुरी होता हैं। सूट किसी भी लड़के की पर्सनैलिटी को निखारता है। लेकिन ध्यान रहें कि आपका सूट आपकी फिटिंग के अनुसार ही होना चाहिए। सूट पहनने से ना आपके लुक में चेंज आएगा बल्किन आपका कॉन्फिडेंट भी बढ़ जाएगा।

फटी जींस
इन दिनों फैंशन की दुनिया में फटी जींस का काफी ट्रेंड चल रहा हैं। लेकिन आप इस तरह के फैशन से दूर ही रहें। फटी जींस एक अच्छी पर्सनैलिटी को खराब कर देते हैं। इसलिए आप ऑफिस में फटी जींस पहनकर ना ही जाएं। अगर आप दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे तो आप सिंपल जींस पहन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
