Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
55 साल की उम्र में सलमान खान दिखते हैं यंग, जानें ग्लोइंग स्किन का राज
सलमान खान आज 27 दिसंबर अपना 55 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान बी टाउन के पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में टॉप नंबर पर आते हैं। 55 साल की उम्र में भी सलमान खान काफी यंग लगते हैं। इस उम्र में भी सलमान खान के

चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां देखने को नहीं मिलती है। सलमान खान का चेहरा आज भी काफी ग्लो करता है। सलमान खान अपनी स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं सलमान खान के ब्यूटी सीक्रेट।

बेदाग स्किन सलमान खान लगाते हैं एलोवेरा जेल
सलमान खान अपनी टाइट स्किन के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान अपनी स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल लगाते हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था सलमान खान अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल लगाते है। वरुण धवन ने बताया था कि एक जब वह सलमान खान के घर पर गए थे तब उन्होंने सलमान से उनके स्किन के बारे में पूछा था तो सलमान ने वरुण को एलोवेरा का प्लांट दिया और उन्हें रोज चेहरे पर लगाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपनी स्किन की देखभाल के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं।

हेल्दी डाइट
सलमान खान स्किन केयर के लिए हेल्दी डाइट कैरी करते हैं। सलमान खान अपने दिन की शुरुआत उबले अंडे और दूध के साथ करते हैं। इसके बाद लंच में वह रोटी, हरी सब्जियां और सलाद खाते हैं। रात के खाने में सलमान खान मछली और चिकन का सेवन करते हैं।

एलोवेरा जेल लगाने का तरीका
एलोवेरा जेल को चेहरे पर कई तरीके से लगाया जा सकता है। दाग धब्बे कम करने और ग्लोइंग त्वचा के लिए एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल और विटामिन ई का इस्तेमाल करें। एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गुलाब जल और विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं। तीनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 30 से 40 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस पेस्ट को आप रातभर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा जेल में एंटी एजिंग के गुण पाए जाते है। जो कि चेहरे की कई समस्याएं को दूर करने में मदद करती है। चेहरे पर से कील मुंहासे, झुर्रिया को हटाने के लिए एलोवेरा जेल काफी असरदार है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। ग्लोइंग और सेंसिटिव स्किन वालों के लिए एलोवेरा जेल काफी असरदार है। एलोवेरा जेल में विटामिन, मिनरल्स, सैलिसिलिक एसिड़ और शुगर्स पाया जाता है।

रात भर एलोवेरा जेल लगाने के फायदे
चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करने से चेहरे पर ग्लो देखने को मिलता है। रातभर एलोवेर जेल लगाने से चेहरे पर काफी फायदे देखने को मिलते है। रात को सोने से पहले सबसे पहले अपना चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एसेंशियल ऑयल मिला सके है। एलोवेरा जेल से चेहरे की हल्की सी मसाज करें, एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगा रहने दें। इससे चेहरे के दाग धब्बे गायब हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
