Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों में लागाइये एलो वेरा फेस पैक

स्वास्थ्य और त्वचा की समस्ओं को दूर करने के लिये एलो वेरा आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में प्रयोग किया जाता है। एलो वेरा को आप चाहें तो अपनी त्वचा पर ऐसे ही लगा सकती हैं या फिर किसी अन्य सामग्री के साथ मिला कर घर पर प्रयोग कर सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल, सूजन या फिर धूप के कारण चेहरा जल गया हो, तो एलो वेरा लगा कर आप बहुत राहत पा सकती हैं। आइये और जानते हैं इस चमतकारी एलो वेरा के फेस पैक के बारे में।

एलो वेरा फेस पैक-
1. सनबर्न पैक- सनबर्न एक आम त्वचा की समस्या है। एलो वेरा फेस पैक को बनाने के लिये आपको केवल ताजा एलो वेरा जूस लेना है और उसे नींबू की कुछ बूंद के साथ मिला कर रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाना होगा। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगा छोड़ दें और उसके बाद हल्के गरम पानी से मुंह धो लें।
2. फेयरनेस पैक- अगर आपको प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा को गोरा करना है तो एलो वेरा का प्रयोग करना शुरु कर दें। इस पैक को बनाने के लिये एलो वेरा के रस और गुलाब जल को एक साथ मिला कर पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट की एक मोटी परत अपने चेहरे और आंखों के आस-पास लगाएं। इसके बाद अपनी उंगलियों से चेहरे की 2-3 मिनट तक हल्के-हल्के मालिश करें जिससे डेड स्किन निकल जाए। इस पैक को 15-20 मिनट तक के लिये ऐसे ही छोड़ने के बाद फेस क्लींजर या फिर ठंडे पानी से धो लें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इस पैक को हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं।
3. एक्ने फेस पैक- एलो वेरा को एक स्किन क्लींजर के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसको लगाने से पिंपल और एक्ने से राहत मिलती है। एक टुकड़ा एलो वेरा ले कर उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद उसे मिक्सी में पीस कर उसमें शहद मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर पिंपल और एक्ने पर। इसे 15 मिनट तक के लिये सूखने दें और फिर हल्के हाथों से ठंडे पानी से धो लें।
4. स्किन रैश पैक- जिन लोंगो की स्किन काफी संवेदनशील होती है, उनके चेहरे पर रैश पड़ने की संभावना बहुत अधिक रहती है। इन्हें प्राकृतिक प्रसाधनों का ही प्रयोग करना चाहिये। पैक बनाने के लिये एलो वेरा जैल, खीरे का रस और दही का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और उसे 15 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें। आप पाएंगी की आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा और उसकी लालिमा भी चली गई होगी।



Click it and Unblock the Notifications
