Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रूखी त्वचा को कांतिमय बनाने के लिये 20 उपाय
रुखी त्वचा को बहुत सी देखभाल की जरुरत होती है क्योंकि इन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिये बाजार में मिलने वाले तरह तरह के प्रोडक्ट और बॉडी लोशन उपलब्ध हैं, पर इनमें से कुछ ही एक हैं जो कारगर होते हैं। अगर अपनी रूखी त्वचा को नमी प्रदान करनी है तो आपको इसके लिये कुछ उपाय आजमाने होगें। यह उपाय प्राकृतिक होते हैं और इन्हें प्रयोग करने से न किसी प्रकार का नुकसान होता है और न ही पैसे खर्च होते हैं।
चेहरे पर पड़े इन भद्दे दाग को कैसे हटायें?
मौसम बदलने पर त्वचा में रूखापन आ जाता है इसलिये इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। अपनी त्वचा को नम रखने के लिये हमेशा अपनी डाइट में फल, दूध, पानी आदि का सेवन करते रहना चाहिये। साथ ही तेल और प्राकृतिक साबुन का प्रयोग करना चाहिये। इसके अलावा और भी कई उपाय हैं जिससे आप रूखी त्वचा को कांतिमय बना सकती हैं, आइये जानते हैं-

खूब पानी पिये
आज जितना ज्यादा पानी पियेगी आपकी त्वचा उतनी ज्यादा अंदर से नम रहेगी।

गरम दूध पिये
रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1-2 चम्मच बादाम का तेल डाल कर पीजिये।

बेबी लोशन लगाएं
बाजार में मिलने वाले मॉइस्चराइजर में काफी केमिकल होते हैं जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिये बेबी लोशन लगाएं क्योंकि यह स्किन के लिये बेस्ट होता है।

शहद लगाए
नहाने से पहले अपने शरीर पर शहद का लेप लगा लें। इसे 5-10 मिनट ऐसे रहने दें और बाद में नहा लें। इससे शरीर में नमी आएगी।

दूध से नहाएं
पानी में दूध मिला कर नहाइये , शरीर में नमी आएगी।

तिल का तेल
नहाने के बाद रोज तिल का तेल लगाने से रूखा शरीर नम हो जाता है।

नारियल तेल
शरीर का रूखापन दूर करने के लिये नारियल तेल लगाइये।

ओटमील
अगर आपके हाथ ज्यादा रूखे हैं तो उसे पानी से धोने से पहले उस पर ओटमील से रगडिये।

पिट्रोलियम जैली
रूखे होठ, हाथ और पैरों के लिये पिट्रोलियम जैली सबसे उचित है।

ग्लिसरीन
ग्लिसरीन का तेल भी ड्राई स्किन के लिये बहुत उपयोगी है।

गरम पानी से स्नान
अगर मौसम सर्द है तो बहुत ज्यादा गरम पानी से नहाने के बजाए हल्के गरम पानी से नहाएं।

प्राकृतिक साबुन का प्रयोग
हो सकता है आप जो बाजारु साबुन यूज करती हैं, उसी की वजह से आपकी स्किन ड्राई होती हो। बाजार के साबुन की जगह पर प्राकृतिक साबुन का उपयोग करें।

फिश खाएं
ऑयली फिश जैसे, साल्म में ना केवल फैटी एसिड होता है बल्कि ड्राई स्किन को नम भी करता है।

फटी एडियों के लिये
अगर आपकी एडियां बहुत ज्यादा फटी हुई हैं तो उस पर केला मैश कर के लगाएं। इससे एडियां सही हो जाएंगी।

केले का प्रयोग
केले को मैश कर के, उसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, इसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें।

फ्रूट्स खाएं
अपनी डाइट में खूब सारे फल शामिल कीजिये।

स्मोकिंग छोडिये
स्मोकिंग करना त्वचा के लिये हानिकारक है, यह त्वचा को रूखा बना देता है।

एक्सरसाइज करें
जब आप एक्सरसाइज करते हैं तब आपको पसीना होता है। इससे आपके रोम छिद्र खुल जाते हैं और यह अंदर से प्राकृतिक तेल को बाहर निकालता है। यह तेल आपके चेहरे को नमी प्रदान करता है।

मसाले खाएं
अपनी डाइट में कुछ किसम के मसाले जैसे, हल्दी, जीरा और धनिया शामिल करें।

पूरी नींद लें
नींद ना लेने की वजह से चेहरे पर रूखापन आ जाता है। आपको हमेशा 8 घंटो की नींद जरुर लेनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
