Latest Updates
-
पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर डाल सकती हैं रोजमर्रा की ये 3 आदतें, फर्टिलिटी डॉक्टर ने दी वार्निंग -
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
ख़ूबसूरती बढ़ाने में चाय के पांच लाभ
कई लोगों के लिए चाय ऊर्जा प्राप्त करने का साधन है। भले ही चाय और कॉफ़ी का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता, कुछ चाय के प्रकार जैसे ग्रीन टी और ब्लैक टी के कुछ स्वास्थवर्धक लाभ भी हैं। पर क्या आपको पता है कि यह आपकी त्वचा और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद है? थकी हुई आँखों को राहत पहुंचाने से लेकर आपके बालों को घना बनाने में चाय का महत्व्पूर्ण योगदान हो सकता है और यह आपको सुन्दर मदद कर सकता है।
अगर आपको चाय की चुस्की लेने में हमेशा आनंद का अनुभव हुआ है तो अब आपके पास चाय को पसंद करने के और भी कारण हैं। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह आपको सुन्दर दिखने में मदद करता है। यहाँ पर कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे चाय आपकी मदद कर सकता है:

1. यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र का काम करता है : क्या आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो रही है? ठंडा ग्रीन टी अपने चेहरे पर छिड़कें। यह आपकी त्वचा को तरोताज़ा करेगा और चेहरे को साफ करेगा। यह आपके चेहरे पर चमक भी लाएगा।
2. आँखों के नीचे के सूजन को ढकता है: काम में लाये हुए टी बैग को न फेंके। एक बेहतरीन घरेलु उपाय यह है कि आप उस टी बैग को फ्रिज में रखें ताकि वह ठंडा हो जाए और फिर उसे आँखों के नीचे रखें। चाय में कैफीन होता है जो आपके ब्लड वेसल को सिकुड़ने में मदद करता है और इससे आँखों के नीचे के काले घेरे और सूजन से निजात पाया जा सकता है।
3. बालों को चमक देता है: क्या आपको घने बाल चाहिए? ब्लैक टी और ग्रीन टी से अपने बाल धोएं। ब्लैक टी बालों को टूटने से रोकता है और ग्रीन टी बालों को बढ़ने में मदद करता है। ठन्डे किये हुए चाय को बालों पर डालें और उसे १० मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों में शैम्पू और कंडीशनर लगाएं।
4. पैर की बदबू से निजात दिलाता है: क्या आपके पैरों से बदबू आती है? उसपर डीओडरंट का इस्तमाल न करें बल्कि उबले हुए ब्लैक टी के मिश्रण में अपने पैर डुबाएं। टी एंटी बैक्टीरियल होता है और आपके पैरों में आ रहे पसीने को रोकता है जिससे पैरों से बदबू चली जाती है। यह आपके पैरों के पोर को भी बंद करता है।
5. शेविंग के बाद त्वचा को आराम पहुंचाता है: क्या आपके पैर शेव के बाद लाल हो जाते हैं और उनमें खुजलाहट रहती है? उस क्षेत्र में ठंडा ब्लैक टी बैग रखें और आपको ज़रूर आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
