Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रेज़र कट की जलन को दूर करने के घरेलू उपाय
दाढ़ी के बाल हटाने का सबसे अच्छा तरीका है शेविंग करना। पुरुषों को शेविंग करना तब जरुरी हो जाता है जब उन्हें ऑफिस या किसी खास काम से जाना होता है। लेकिन सही ढंग से शेविंग न करने की वजह से अक्सर देखा जाता है कि पुरुष खुद की चमड़ी या खाल को छील बैठते हैं। शेविंग के बाद अगर चेहरे पर कट के निशान पड़ गए होते हैं तो बहुत से लड़को को अपना चेहरा भी देखने तक भर से परेशानी होती है। रेजर दृारा कट तभी लगता है जब या तो आपका ध्यान कहीं और हो या फिर आपको शेविंग की सही विधि न मालूम हो।
रेजर कट से त्वचा में काफी जलन महसूस होने लग जाती है। तो यहां पर रेजर कट की जलन को दूर करने के लिये कुछ घरेलू उपाय दिये जा रहे हैं। जिसको आजमा कर आप प्राकृतिक रूप से ही इससे छुटकारा पा लेंगे। लोशन और क्रीम लगाने के बजाए आप इन सामग्रियों का प्रयोग करें और दर्द तथा जलन से मुक्ती पाएं।

ठंडा पानी
शेविंग के बाद इस बात का ध्यान रखें कि अपने मुंह को ठंडे पानी से अवश्य धो लें। इससे रेजर से पैदा हुई जलन और कट से तुंरत राहत मिलेगी। जब तक कट ताजा है तब तक अपने चेहरे को गरम पानी से न धोएं।

ऐलो वेरा जेल
अपने चेहरे को एलोवेरा जेल से मसाज करें। जहां पर जलन हो रही हो वहां पर 20 मिनट के लिये एलोवेरा जेल को लगा दें, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

आइस क्यूब्स
अपने चेहरे की मसाज आइस क्यूब से करें। ठंडा आइस क्यूब रेजर से पड़े कट को तुरंत ही सही कर देगा।

विच हेजल
यह एक प्राकृतिक अस्ट्रिन्जन्ट है जो कि रेजर की जलन और कट को प्राकृतिक रूप से ठीक कर देता है।

सेब का सिरका
सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाइये और फिर इसे प्रयोग कीजिये। इससे रेजर की जलन दूर हो जाएगी।

पिट्रोलियम जैली
शेविंग के बाद जब स्किन ड्राई पड़ जाती है तब रेजर की जलन और ज्यादा महसूस होने लगती है। इसलिये जरूरी है कि आप अपने चेहरे को हमेशा नम रखें। ऐसे में पिट्रोलियम जैली लगाएं और प्राकृतिक रूप से जलन को ठीक करें।

आफ्टर शेव
रेजर कट से त्वचा छिल जाती है और खून बहने लगता है। आफ्टर शेव में अल्कोहल होता है जो कि ब्लीडिंग को रोक देता है।

साफ रेज़र
घरेलू उपचार के अलावा भी आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिये कि हमेशा साफ सुथरा रेज़र ही इस्तमाल करें। शेविंग करते वक्त नीचे की ओर आएं न कि ऊपर की ओर। गलत तरीके से किया गया शेव आपी चमड़ी को छील सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
