Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सर्दियों में कैसे करें अपनी स्किन को स्क्रब
अब जैसा की सर्दियों का मौसम हमारे सिर पर आ बैठा है, तो हमें अब अपनी त्वचा की देखभाल को थोड़ा सीरियस लेना पडे़गा। डॉक्टर्स का मानना है कि सर्दियों में स्किन ड्राई दिखाई देती है जिसका साफ कारण है उस पर जमी हुई डेड स्किन। हर हफ्ते आपको अपनी स्किन को स्क्रब कर के डेड स्किन साफ कर देनी चाहिये।
अगर बात करें शहनाज़ हुसैन की तो, वे बताती हैं कि अगर महिलाएं अपने चेहरे को शहद और ब्राउन शुगर को मिला कर पेस्ट बना कर चेहरे को स्क्रब करें तो इससे चेहरे को नमी भी प्राप्त होगी और डेड स्किन भी साफ हो जाएगी।

स्किन की जानी मानी स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने कहा है कि स्किन पर कठोर प्रोडक्ट लगाने से बचना चाहिये और ऐसे प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिये जिसमें प्राकृतिक स्क्रब के तत्व मिले हों। स्किन स्पेशलिस्ट का कहना है कि मुंह धोने से पांच मिनट पहले चेहरे पर नींबू का रस लगाना चाहिये।
इसके अलावा इमली का गूदा भी बडे़ काम का होता है। इमली का गूदा चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से कुछ मिनट के लिये रगड़िये और आप पाएंगी की चेहरे की डेड सेल्स घुल चुकी होगीं।
इसके अलावा आपको बाजार में भी कई तरह के नेचुरल तत्व वाले स्क्रब मिलेगें जिसमें विटामिन सी आदि मिक्स रहेंगे। अगर आपकी स्किन संवेदनशील है तो यह स्क्रब आपके लिये ही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
