Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस तरह करें शहद को फेस क्लींजर की तरह प्रयोग

शहद, चेहरे के लिए सबसे अच्छा प्रोडक्ट होता है। इसे लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है और त्वचा का रूखापन भी चला जाता है। अगर आपकी स्कीन बहुत सेंसटिव है तो भी यह कारगर साबित होता है। इसे लगाने से चेहरे पर होने वाला इंफेक्शन भी सही हो जाता है।
शहद से बालों व त्वचा संबधी समस्याओं को कहें अलविदा
इतने गुणों के होने के बावजूद हम इसे सही तरीके से चेहरे पर लगाना नहीं जानते है। शहद को चेहरे पर लगाने से पहले आप पैच टेस्ट कर लें। इसके लिए आप शहद को कान के पीछे लगाकर देखें। अगर आप चेहरे से टैनिंग को हटाना चाहते है तो शहद में नींबू निचोड़ लें और उसे अच्छी तरह मिला लें। आप शहद में दही मिलाकर भी लगा सकती हैं, इससे त्वचा में निखार आता है। शहद में अंडा मिलाकर लगाने से स्कीन में ग्लो आता है। शहद को लगाने के स्टेप निम्न प्रकार हैं:

चेहरा धुलें:
शहद को चेहरे पर लगाने से पहले आप अपना चेहरा धुलें। इससे चेहरे से धुल निकल जाएगी और शहद अच्छी तरह से अपना काम करेगा।

दूध से चेहरे को नम करें:
शहद लगाने से पहले अपने चेहरे को दूध से नम कर लें। इसके लिए आपको हल्के हाथों से मसाज करनी चाहिए। दूध को लगाने के लिए कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें।

कॉटन से पोंछे:
चेहरे से दूध को एक कॉटन बॉल की मदद से हटा दें। चेहरे को पूरी तरह साफ कर दें।

चीनी का इस्तेमाल करें:
अगर आप अपने चेहरे पर एक्ट्रा ग्लो चाहती हैं तो एक कप में दो चम्मच चीनी डालें और उसे मिला लें। इसके चेहरे पर एप्लाई करें, इससे डेड स्कीन निकल जाएगी और सारे छिद्र खुल जाएंगे। इसके बाद चेहरा अच्छी तरह धो लें।

टैन हटाने के लिए नींबू:
अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो नींबू का इस्तेमाल करें। इसे शहद लगाने से पहले ही लगाएं और फिर पानी से धो लें।

शहद लगाएं:
इतनी पक्रिया के बाद आप चेहरे पर शहद लगाएं। इससे लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और गोलाई में हाथों को चलाएं। अपने चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। उसके बाद 15 मिनट तक यूं छोड़ दें।

गीली तौलिया से पोंछें:
शहद को लगाने के 15 मिनट बाद आप गीली तौलिया से चेहरा पोंछ लें।

गर्म पानी से चेहरा धोएं:
पोछनें के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें ताकि चिपका हुआ शहद भी आसानी से निकल जाएं और चेहरा साफ हो जाएं।

बर्फ लगाएं:
10 मिनट बाद आप बर्फ लगाएं और चेहरे पर एक्ट्रा ग्लो लाएं।

चेहरे को सुखाएं:
अंतिम चरण में आप चेहरे को एक कॉटन कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
