Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
5 स्किन लाइटनिंग फेस मास्क
चेहरे को गोरा बनाने के लिये कई लड़कियां ज्यादातर बाजारू क्रीमों पर भरोसा जताती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क बताएंगे जो स्किन लाइटनिंग के लिये प्रयोग किये जा सकते हैं। दिये गए सभी फेस मास्क बनाने में आसान है और इन्हें लगाना भी आसान है। इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा सामग्री की भी आवश्यकता नहीं है और साथ ही साथ ये सब सामग्रियां आपको अपनी रसोंई से ही प्राप्त हो जाएंगी।
अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इन फेस मास्क को हफ्ते में 2-3 बार जरुर लगाएं। तो चलिये जानते हैं कौन से हैं वे घरेलू फेस मास्क जो आपके चेहरे को गोरा बना सकते हैं। READ:व्हाइटहेड से मुक्ती पाने के सिंपल तरीके

शहद और लेमन फेस मास्क
एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसे साफ चेहरे और गरदन पर 15 मिनट तक लगाए रखें। फिर इसे पानी से धो लें।

बेसन फेस मास्क
2 चम्मच बेसन में चुटकीभर हल्दी और दूध मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की भी मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिये लगाएं। जब फेस पैक सूख जाए तब इसे स्क्रब कर के निकाल लें और मुंह धो लें।

मिल्क पावडर फेस मास्क
1 चम्मच मिल्क पावडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। फिर इसे साफ चेहरे और गरदन पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। READ: एलो वेरा के इस्तेमाल से पाएं रुसी से छुटकारा

खीरा और नींबू
1 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इसे चेहरे और गरदन पर 15 मिनट तक के लिये लगाएं और चेहरा धो लें।

टमाटर और बेसन मास्क
2 चम्मच बेसन को 2-3 चम्मच टमाटर के रस में मिक्स करें और महीन पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें और फिर चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications