Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अब मुंहासों का इलाज घर पर ही
चेहरे पर जब गंदगी जमा होने लगती है, और अगर आपकी त्वचा ज्यादा तेलिया(ऑयली) है तो मुँहासे जरूर होंगे। गर्मियाँ भी एक बहुत बड़ा कारण है लू से हमारी त्वचा रूखी और पानी कि कमी से हमारी त्वचा नमी खोने लगती है। जिसके चलते पहले ब्लैक हेड्स और व्होट हेड्स होते हैं और अगर इसका इलाज सही समय पर ना किया जाये तो मुँहासे भी होते हैं।
वैसे तो बाजार में बहुत तरह के फेसवाश, और क्रिम मुँहासों को ठीक करने के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन हमे बाहर जाने की क्या जरुरत है जब सब कुछ घर में ही मजूद है। आइये जाने कुछ ऐसे ही आसान से नुस्ख़े मुँहासे कम करने के।

बेकिंग सोडा
यह मुँहासों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, ये ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स को साफ़ कर त्वचा की चमकदार बनता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गर्म पानी के साथ शहद मिलाये इसे अपने चहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखे फिर धो दें।

टी ट्री ऑइल
यह त्वचा के लिए अच्छा एंटीसेप्टिक और ऐन्टीमाइक्रोबीअल है। दो बड़े चम्मच डिस्टिल्ड वाटर में एक चम्मच बेकिंग सोडा और शहद और 5-6 बूंदें टी ट्री ऑइल की लें। इसे अच्छे से मिला कर फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगाये, यह आपको मुँहासों की समस्या से चुरकारा दिल देगा।

धनिया और पुदीना का रस
गर्मियों में धनिया और पुदीना आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। एक चम्मच धनिया या पुदीने का रस लें उसमें एक चुटकी हल्दी मिलालें, इसे रोज़ रात में सोने से पहले लगाये।

शहद और दालचीनी
शहद और दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं और सोने से पहले इसे लगा के सो जाएं। सुबह गुनगुने पानी से धो लें।

गोभी के पत्ते
गोभी के पत्तों को पीस कर उसे मुहासों के ऊपर लगाएं, इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। रोज़ लगाने से फर्क दिखने लगेगा।

नमक और नींबू का रस
आधा चम्मच नमक में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर दें। आपको मुँहासों में आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
