Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दमकती त्वचा पाने के लिए क्या करें और क्या न करें
मुलायम और दमकती त्वचा को ही खूबसूरत त्वचा माना जाता है। हर कोई इसे पाने के लिए कई तरीके के ज़तन करता है लेकिन खूबसूरत त्वचा पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि, यह उतना मुश्किल भी नहीं होता है।
त्वचा को कुदरती दमकता हुआ बनाने के लिए ध्यान देना चाहिये कि क्या करें और क्या न करें। हर स्टेप को आसानी से फॉलो किया जा सकता है। यंग और ग्लोईंग स्किन को पाने के लिए पढि़ए कि क्या करें और क्या न करें। इन तरीको को अपनाइए और त्वचा पर अच्छे परिणाम पाइए।गुलाब जल और ग्लीसरीन लगा कर चेहरा बनाएं सुंदर

क्या करें :
आप ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक तरीके से ही मेकअप करें। मिनरल मेकअप करने से त्वचा के छिद्र खुले जाते है और उसमें नेचुरल ग्लो आता है। कुछ खास सामग्रियों से मेकअप करने से त्वचा में खिलापन आता है।

नियमित रूप से साफ करें
सप्ताह में कम से एक बार त्वचा को स्क्रब अवश्य करें। आप चाहें तो स्क्रब के लिए कई घरेलू उत्पाद का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली हो, तो आप ग्लाइकोलिक या साइक्लिक एसिड का इस्तेमाल करें। नॉर्मल और सेंसटिव स्कीन के लिए यह ट्रिक सबसे अच्छी होती है - इस तरीके से चेहरे को अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है।

अच्छा और स्वास्थ्यवधर्क खाएं
अच्छी त्वचा पाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बेहद जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि बॉडी हाईड्रेट रहे। ग्रीन टी और ताजे फलों का सेवन करें, जिससे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पहुंचे। त्वचा को कुदरती दमकता हुआ बनाने के लिए विटामिन ए, ई, सी और बीटा कारोनेट सबसे ज्यादा जरूरी होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट होने से चेहरे पर भद्दे दिखने वाले दाग नहीं पडते है, साथ ही साथ अन्य प्रकार के रोगों जैसे - कैंसर और दिल की बीमारी आदि से लड़ने ताकत मिलती है।

प्रॉपर तरीके से डाईट चार्ट का पालन करें
प्रॉपर तरीके से डाईट चार्ट का पालन करें। अपने चेहरे को दिन में कम से कम तीन बार ठंडे पानी से धुलें। इससे चेहरे में निखार आएगा।

क्या न करें : धूम्रपान न करें
धूम्रपान करने से त्वचा ढीली पड़ जाती है और दाग-धब्बे भी पड़ जाते है। निकोटिन के सेवन से ब्लड वेसेस्ल्स सिकुड जाती हैं और त्वचा में सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है।

सनस्क्रीन न लगाएं और मॉश्चराइजर लगाएं -
धूप में निकलने से पहले ही सनस्क्रीन लगाएं वरना कम से कम 30 पीएफ वैल्यू वाला मॉश्चराइजर इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में नमी आएगी और मुलायमपन बरकरार रहेगा। बाहर जाने पर सनस्क्रीन लगाया जा सकता है।

अपनी गर्दन, छाती और हाथों पर विशेष ध्यान दें
शरीर के ये हिस्से सबसे तेजी से काले पड़ते है। बाहर निकलने से पहले इन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगाएं और ढक लें। अच्छी क्रीम, मॅाश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।

बहुत ज्यादा ड्राई स्कीन न होने दें
कई महिलाओं की आदत होती है उन्हे होश ही नहीं रहता है कि उनकी त्वचा सख्त होती जा रही है, बाद में वह सारे ट्रीटमेंट एक साथ करती हैं और कोई फायदा नहीं मिलता है ब ल्कि चेहरे पर दाने पड़ने लगते है, दाग-धब्बे बढ़ जाते है और त्वचा फटने लगती है। अगर त्वचा में ज्यादा दिक्कत हो, तो अपने डर्मिटोलॉजिस्ट से मिलें और सही ट्रीटमेंट कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
