Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खूबसूरत चेहरे के लिये घर पर ही करें फेशियल
आज हर लड़की खूबसूरत दिखना पसंद करती है और इसके लिये वह फेशियल करवाने के लिये पार्लर जरुर जाती है। अपनी त्वचा की देखभाल करना कोई बुरी बात नहीं है। घर से बाहर निकलते ही हमें धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सामना करना पड़ जाता है। एक अच्छी त्वचा से ही एक अच्छे स्वास्थ का पता चलता है। और खूबसूरत त्वचा के लिए आपको बार-बार पार्लर जाने की जरुरत भी नहीं। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनसे आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं।

फेशियल करने के स्टेप्स-
1- क्लीनिंग
सबसे पहले अपने चेहरे पर लगे मेकअप को उतारें। इसके लिये ठंडा दूध प्रयोग करें और फिर कपड़े से साफ करें।
2- स्क्रबिंग
स्क्रबिंग करने से चेहरे के डेड सेल्स खतम हो जाते हैं। स्क्रब बनाने के लिये बादाम को पीस लें और उसमें दूध डालें। अब अपने हाथों से गोलाई में स्क्रब करें। फिर गीले कपड़े से चेहरा धा लें।
3- ब्लैक हैड्स हटाएं
अगला स्टेप है चेहरे से ब्लैक हैड्स और व्हाइट हैड्स को हटाना। इसे हटाने के लिये चेहरे पर गरम पानी का भाप लें। इस के बाद ब्लैकहेड्स निकालने वाले टूल का इस्तमाल करें।
मास्क लगाएं
1- हल्दी, चंदन और बादाम
एक कप आटे में दो चम्मच हल्दी, दो चम्मच चंदन, दो चम्मच बादाम का तेल और थोड़ा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। इसे उतारते समय चेहरे की मसाज करें। ये पैक उन लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं जिन्हें पिंपल की शिकायत रहती है।
2-अंडे और शहर का पैक
एक अंडे का पीला भाग एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ये झुर्रियों वाली त्वचा के लिए फायदेमंद है। इससे रुखी त्वचा मुलायम हो जाती है।
3- गाजर और दूध
गाजर को कस के दो चम्मच दूध पाउडर के साथ मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे त्वचा निखरी और खिली-खिली दिखती है। चेहरा धोने के बाद मॉश्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
