Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
प्रयोग करें ऑलिव ऑयल और चेहरे से हटाएं मुंहासो के दाग
मुंहासा हर लड़की और महिला के लिये एक बुरे सपने के समान है। आप नहीं चाहेगीं कि आंख खोलते ही सुबह आपके चेहरे पर एक लाल रंग का मुंहासा दिखार्इ दे, वो भी उस समय जब आप किसी खास काम के लिये बाहर जा रही हों। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो, आपका सामना हर दिन मुंहासे से हो जाता होगा। मुंहासे होना आम बात है पर उससे पैदा होने वाला गहरा दाग हमें शर्मिंदा कर के ही छोड़ता है।
अगर आप मुंहासों के दाग से हमेशा के लिये छुटकारा पाना चाह रही हों तो, बाजारू क्रीम पर भरोसा ना कर के घर पर ही आलिव ऑयल से मसाज करें। नियमित रूप से आलिव आयल का प्रयोग करने से आपको अपने चेहरे पर फरक दिखार्इ पड़ने लगेगा।

चेहरे से मुंहासे के दाग को साफ करे ऑलिव ऑयल
STEP1: मसाज करें
1 चम्मच आलिव आयल ले कर अपने चेहरे पर उस हिस्से पर मसाज करें जहां पर मुंहासे का गहरा दाग है। यह तेल डेड पड़ चुकी त्वचा को कुछ ही दिनों में साफ कर देगा। मुँहासे मुक्त त्वचा के लिए करें ये घरेलू उपचार
STEP 2: भाप लें
एक बार जब आपने अपने चेहरे की अच्छी तरह से मसाज कर दी हो तब, एक बरतन में गरम पानी कर के अपने चेहरे को 10 मिनट के लिये भाप दें। इससे दाग लगे हुए टिशू ढीले पड़ जाएंगे और आसानी से साफ किये जा सकेगें।
STEP 3: स्क्रब करें
एक बार जब आपकी डेड टिशू ढीली पड चुकी हो तब, स्क्रब करने की बारी आती है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ आलिव आइल मिलाएं और इससे चेहरे को गोलार्इ में स्क्रब करें। इसे कुछ मिनट तक करें और फिर गीले कपडे से पोछ लें।
STEP 4: पाइये साफ त्वचा
एक बार जब आपने मुंहासे वाले दाग को साफ कर लिया तो आपकी त्वचा साफ दिखार्इ देना शुरु हो जाएगी। अब अगर आप चाहती है कि त्वचा पर फिर से मुंहासों के दाग ना हो तो, अपने चेहरे पर आलिव आइल और टी ट्री आइल मिक्स कर के लगाएं! इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों को दुबारा आने से रोकेगें।



Click it and Unblock the Notifications
