Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
गर्मियों का मौसम आ चुका है। अब समय आ गया है कि आप अपनी हॉट पैंट्स, शार्ट स्कर्ट और समर ड्रेस निकाल लें। यह वह सयम है जब आपकी त्वचा को सूरज की धूप से खूब सारा प्रोटेक्शन चाहिये होता है। सूरज की कड़ी धूप आपकी त्वचा को झुर्रियों से भर देगी और धीरे धीरे बुढ़ी दिखाई देने लगेगीं। अगर आप घर के बाहर काम करती हैं तो, आपको जरुरत है कि आप अपनी त्वचा का खूब सारा ख्याल रखें। इसके लिये आपको सनस्क्रीन लगाने के साथ साथ और भी कई चीजों की आवश्यकता पडे़गी। आइये जानते हैं उनके बारे में-

इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
1. ऐसी सनस्क्रीन चुने जो कि आपकी त्वचा के टाइप की हो। अगर सनस्क्रीन लगाने से त्वचा पर दाने या रैश पड़ने लगें तो, सीधे मिनरल सन ब्लौक की ओर रुख कर लें। यह भी बहुत जरुरी है कि आप एसपीएफ चेक कर लें।
2. जिन लोगों की त्वचा ऑइली है उन्हें 20 एसपीएफ से कम के रेंज वाली सनस्क्रीन खरीदनी चाहिये। नहीं तो यह आपकी त्वचा को और भी ज्यादा ऑइली बना देगी। हमेशा वॉटर बेस माइस्चराइजर लगाएं।
3. अच्छा होगा कि आप गर्मियों में 10 बजे से ले कर 3 बजे तक दुपहर में बाहर ना निकलें। अगर निकल भी रही हैं तो, हाथों में दस्ताने और पूरे शरीर को ढंक कर निकलें। कपड़ा वही पहनें जो ना धूप में गरम करे और ना ही उसको पहनने से शरीर में खुजली हो। आंखों पर चश्मा लगाएं।
4. मेकअप करने से बचें और शरीर पर किसी भी प्रकार का परफ्यूम ना लगाएं, नहीं तो वह धूप की गर्मी से मिल कर आपकी त्वचा का रंग बदल सकता है।
5. अपनी त्वचा को नम रखने के लिये खूब सारा पानी पीजिये। इससे चेहरा चमकदार बन जाएगा और त्वचा पर झुर्रियां भी नहीं दिखाई देगीं। इसके अलावा खूब सारी हरी सब्जियों का सेवन करें। विटामिन ए और सी से भरे हुए फल खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
