Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे पर ट्राई कीजियें चेरी और देखिये फरक
त्वचा में निखार लाने और डार्क स्पॉट को हटाने में चेरी का जूस काफी असरदार होती है। इसमें एंटी-इंफ्लामैटॉरी गुण पाया जाता है, जिससे मुहांसे की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा चेरी मॉइस्चराइजर का काम भी करती है और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करती है।
चेरी केक भी आजमाइये
यह स्वादिष्ट फल विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, जिंक, आइरन, कॉपर, मैग्नेशियम आदि से भरपूर होता है जिससे यह सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

घर पर तैयार चेरी फेसियल मास्क
- चेरी को मसल कर चेहरे पर नियमित रूप से लगाने से त्वचा नर्म और मुलायम बनती है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो खट्टे चेरी का इस्तेमाल करें।
- कुछ चेरी को मसल कर इसमें एक चम्मच शहद और कुछ बूंद नींबू मिलाकर आप चेरी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए आप इस घरेलू औषधी का नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
- पांच चेरी और तीन स्ट्राबेरी को अच्छे से मसल कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गले पर अच्छे से लगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा जवान नजर आएगी। अगर आप और ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो इस पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला लें।
-एक मुठ्ठी चेरी को पीस कर इसमें तीन चम्मच साधारण दही मिला लें। इस पेस्ट को 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। भद्दी त्वचा को जवान दिखाने में यह पेस्ट काफी कारगर होता है। साथ ही इससे आपकी त्वचा में चमक भी आएगी।
चेरी उगाने का आसान तरीका
- आप एक चम्मच ओटमील में दो चम्मच चेरी जूस मिलाकर एक और एक्सफोलिएटिंग चेरी फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 5 मिनट लगाकर रखें और फिर अच्छे से धो लें। इससे चेहरे का डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे।
- एक अंडे की सफेदी में दो चम्मच कॉर्नमील, एक चम्मच शहद और करीब 10 चेरी को मसल कर मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गले पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
