Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पपीता के लाजवाब ब्यूटी टिप्स
पपीता एक ट्रापिकल फल है, जिसके कई इस्तेमाल हैं। इसे आप अकेले भी खा सकते हैं या फिर सलाद, आइसक्रीम और सालसा में मिला भी सकते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल हेयर और स्किन केयर प्रोडक्ट के घटक के रूप में भी किया जा सकता है। पर अगर आप पपीता से खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो आपको इसके प्रोसेस्ट रूप के इस्तेमाल के बजाए सीधे पपीते का इस्तेमाल करना होगा। आइए हम आपको पपीता के कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में बताते हैं—
1. चेहरे पर पपीता का इस्तेमाल: इनसाइकलोपीडिया के अनुसार पपीता में बीटा हाइड्रॉक्सिल एसिड नामक रसायन पाया जाता है, जिसे बीएचएए भी कहते हैं। बीएचएए एक्सफोलिएंट का काम करता है। यानी कि इसमें त्वचा की उपरी परत को हटाने की क्षमता होती है, जिससे ताजी त्वचा ज्यादा मुलायम और चिकनी होती है। साथ ही यह फल बीएचएए के जरिए त्वचा की गंदगी और तेल को भी हटाता है, जो कि मुहांसे का मुख्य कारण है।

अगर आप चेहरे को मुलायम बनाना चाहते हैं तो पपीते की एक पतली परत लगाएं और धोने से पहले कुछ मिनट के लिए इसे छोड़ दें। पपीता में पाया जाने वाला बीएचए दूसरे एक्सफोलिएंट मसलन अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड से कम खुजलाहट पैदा करता है। हालांकि कुछ लोगों में पपीते से एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए थोड़ी सावधानी भी बरतें क्योंकि यह त्वचा को सूर्य की रोशनी के प्रति ज्यादा संवेदनशील कर देता है।
पपीते के स्वास्थ्य लाभ
2. त्वचा पर पपीता का इस्तेमाल: कुछ लोगों में असमान पिग्मेंटेशन की समस्या होती है। खासकर तब जब उनकी उम्र हो जाती है। दरअसल त्वचा पर काला धब्बा बन जाता है, जिसके इलाज के लिए आपको आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेनी पड़ती है। इसके अतिरिक्त मैरी क्लेर मैगजिन की मानें तो जो लोग त्वचा पर काले धब्बे की समस्या से जूझ रहे हैं वह घर पर पपीते का फेसियल मास्क तैयार कर सकते हैं। यह फेसियल मास्क तैयार करना न सिर्फ आसान होता है बल्कि कम खर्चीला भी होता है। दो चम्मच शहद और आधा कप पीसा हुआ पका पपीता मिलाकर आप फेसियल मास्क तैयार कर सकते हैं। चेहरे पर आप इस मिश्रण की पतली परत लगाएं और 15—20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। आप चाहें तो इसके बाद अपना मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं।
3. स्वस्थ रहने के लिए पपीता: खूबसूरत दिखने के लिए बाहरी ट्रीटमेंट के साथ आपका संपूर्ण स्वास्थ भी अच्छा होना चाहिए। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का स्किन टोन अच्छा होता है और बीमार होने के बावजूद भी उनकी ऊर्जा उन्हें जीवंत बनाए रखती है। पपीता में कई महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और इससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसार पपीता एक ऐसा फल है प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट का काम करता है जो फ्री रेडिकल्स से त्वचा को होने वाली नुकसान को कम करता है। इससे एजिंग की समस्या नहीं होती है। साथ ही विटामिन सी गठिया रोग, दिल की बीमारी और यहां तक कि कैंसर को भी रोकता है।
ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिसे बनाने में पपीते का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे प्रोडक्ट आपको हेल्थ स्टोर के साथ—साथ किराने की दुकान पर भी दिख जाएंगे। अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप इस फल के जरिए मिश्रण तैयार कर सकें, तो आप बाजार से पपीते वाले ब्यूटी प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
