Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
सौंदर्य के लिये बड़ा ही फायदेमंद है सेंधा नमक
काला नमक या सेंधा नमक से जाना जाने वाला यह नमक लगभग सभी भारतीय घरों में खाया जाता है। सेंधा नमक को ज्यादातर लोग व्रत के समय फलाहार में डाल कर खाते हैं। सेंधा नमक हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ हमारी त्वचा के लिये भी बहुत लाभकारी है। सेंधा नमक को त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ने पर हमारी त्वचा से दाग धब्बे हटते हैं और वह चमकीली बनती है। ऐसे ही अगर आप की एडियां फटी हुई हैं, तो भी आप उस पर सेंधा नमक रगड़ कर उसे साफ कर सकती हैं । आइये और भी जातने हैं कि सेंधा नमक सौंदर्य के लिहाज से कैसे काम करता है।

सौंदर्य के लिये बड़ा ही फायदेमंद है सेंधा नमक
1. डेड स्किन की सफाई करे: त्वचा पर डेड स्किन की परत जम जाने से त्वचा की उम्र ज्यादा लगने लग जाती है। आप चाहें तो सेंधा नमक से त्वचा का स्क्रब कर सकती हैं। गुणों का भंडार सेंधा नमक
2. बॉडी स्क्रब: आप नमक को बॉडी स्क्रब की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
3. क्लींजर: नमक के कण आपके रोम छिद्रो को अंदर तक साफ करेगें, जो कि कोई साबुन भी नहीं कर सकता। इससे आपकी त्वचा को फिर से सांस लेने का मौका मिलेगा। इसको प्रयोग करने से आपकी त्वचा फिर से ग्लो करने लगेगी।
4. पैरों और हाथों की सफाई: यह नमक त्वचा को ड्राई नहीं बनाता है इसलिये आप इससे पैरों की एडियों और हाथों को स्क्रब कर सकती हैं।
5. पीले नाखून से छुटकारा दिलाए: उंगलियों को सेंधा नमक के पानी में कुछ देर डुबोने से आपके पीले नाखून भी सफेद हो जाएंगे।
6. झुर्रियों से बचाए : सेंधा नमक को नींबू और अदरक के रस के साथ मिला कर अगर सुबह और शाम को रोजाना पिया जाए तो
त्वचा के पोर्स बडे़ नहीं होते, त्वचा लटकती नहीं और उसमें कसाव आता है।



Click it and Unblock the Notifications
