Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मुँहासे मुक्त त्वचा के लिए करें ये घरेलू उपचार
क्या आप हमेशा इस सोच में पड़ी रहती है कि कैसे भी आप अपनी त्वचा को मुलायम और मुँहासे मुक्त बना पाएं? आप इसके लिए कई कोशिशें करती हैं लेकिन आराम नहीं मिलता है।
चेहरे पर पिंपल होने से वह खराब हो जाता है, गर्मियों के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। सामान्यत: महिलाएं, घर पर आलू - पपीता आदि मलने के बाद आराम न मिलने पर डॉक्टर के पास जाती हैं और पैसा व समय दोनों बर्बाद करती है। जब तक आप खुद अपने चेहरे का ख्याल नहीं रखेगी, तब तक कोई लाभ नहीं मिलेगा। चेहरे पर पिंपल को हटाने के कुछ प्रभावी तरीके निम्म प्रकार हैं :
घर पर नींबू के रस से बने सर्वोत्तम प्राकृतिक फेस पैक

अपना चेहरा धुलती रहें : गर्मियों के मौसम में आपकी त्वचा पर तैलीय ग्रंथिया ब्लॉक हो जाती है और ब्लैक हेड्स पड़ जाते है। दिन में कम से कम तीन बार अपना चेहरा अच्छी तरह धुलें और उस पर मॉश्चराइजर लगाएं। अपने चेहरे को क्लीन रखें, इससे उस पर गंदगी जमा नहीं होगी और चेहरे पर दाने या मुंहासे भी नहीं होगें।
हमेशा मेकअप न करें : महिलाएं, सुंदर दिखने के लिए हमेशा मेकअप करना पसंद करती है लेकिन मेकअप करने से आपके चेहरे छिद्र बंद हो जाते है जिससे चेहरे पर हवा नहीं पहुंचती है और दाने निकल आते है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप मेकअप कम करें और रात को हमेशा चेहरा अच्छी तरह धुलकर, पूरा मेकअप उतारकर ही सोएं।
धूम्रपान न करें : अगर आप धूम्रपान करती हैं तो चेहरे पर दाने पड़ेगें ही... इसलिए सबसे पहले इन गंदी लतों को छोड़ें। सिगरेट पीने से चेहरे में भद्दापन आ जाता है।
यह कुछ साधारण टिप्स है जो त्वचा को दानेरहित बनाते है और उसमें ग्लो ला देते है। बिना किसी मेडीसीन और ट्रीटमेंट के इन टिप्स को ध्यान में रखकर त्वचा को मुलायम बनाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
