Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
आपकी त्वचा के लिये टॉप 5 तुलसी फेस पैक
तुलसी एक ऐसा पवित्र पौधा है जो हर घर - घर में पाया जाता है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है। बच्चे, बूढे, औरते और आदमी सभी तुलसी के सेवन से लाभ उठा सकते हैं। अगर चेहरे पर मुंहासे के दाग-धब्बे या झुर्रियां पड़ गईं हो तो भी तुलसी फेस पैक में डालने के उपयोग में आ सकती है।
आज कल लड़कियां दुनिया भर के बाजारू प्रोडक्ट चेहरे पर लगा कर अपने चेहरे को खराब कर लेती हैं। पर अगर वे थोड़ा सा ध्यान अपने आस पास दें तो वे बहुत कुछ हांसिल कर सकती हैं। त्वचा की देखभाल करने के लिये तुलसी का फेस पैक बना कर लगाया जा सकता है। चमत्कारी तुलसी के लाभ
यह तुलसी फेस पैक काफी अच्छा होता है और त्वचा के सारे दाग-धब्बे तथा मुंहासो को हटा कर उसकी रंगत बदल सकता है। आइये जानते हैं बिना बिना पैसे खर्च किये तुलसी फेस पैक कैसे बनाया जाता है।

त्वचा को हाइड्रेट करने वाला मास्क
इसे बनाने के लिये सूखी तुलसी पत्तियों का चूरा कर के गाढा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगा कर रखें और फिर पानी से धो लें।

ठंडक पहुंचाने वाला मास्क
इस पैक को बनाने के लिये 30-40 तुलसी पत्ती लें और उसे पानी के साथ ग्राइंड कर के पेस्ट बना लें। फिर तुलसी को छान लें और उसका पानी निकाल लें। इस पानी में थेाड़ा सा बेसन और कुछ बूंद शहद की मिलाएं। इसे 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगाएं और हल्के गरम पानी से धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी।

तुलसी और नीम क्लीजिंग पैक
तुलसी और नीम की पत्तियों को एक मात्रा में ले कर हल्का सा पानी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। साथ में दो लौंग भी पीस लें। इस नीम तुलसी फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद धो लें। अगर चेहरे पर मुंहासे के दाग हैं तो वह लौंग लगाने से चला जाएगा और चेहरा साफ हो जाएगा।

गोरी रंगत के लिये तुलसी फेस पैक
तुलसी पेस्ट को एक चम्मच ओटमील पावडर और लगभग उतनी ही मात्रा में मिल्क पावडर के साथ मिक्स करें। पेस्ट बनाने के लिये दूध का प्रयोग करें। अपने चेहरे को सबसे पहले ठंडे पानी से धो लें और फिर यह पेस्ट लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को बिल्कुल ही ठंडे पानी से धोएं। पैक लगाने के बाद तुरंत सूरज की रौशनी में ना निकलें। इस पैक को हफ्ते में तीन दिन लगाएं। आपकी रंगत बदल जाएगी इसे लगाने पर।

हर तरह की त्वचा के लिये फेस पैक
एक छोटे कटोरे में, 2 चम्मच तुलसी पावडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन पावडर, 3-4 बूंद ऑलिव ऑइल, 3-5 बूंद रोज वॉटर और थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस मास्क को चेहरे पर 30 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
