Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सब्जियां जिन्हें खाने से आप बन सकती हैं गोरी
आज कल गोरी रंगत हर किसी की चाहत बन गई है। चाहे अखबार में शादी का विज्ञापन देख लो या फिर कोई फेस क्रीम का एड, उन सभी की आशा होती है कि उन्हें शादी के लिये गोरी लड़की ही चाहिये। गोरी बनाने वाली फेस क्रीम पर इतना विश्वास नहीं किया जा सकता जितना की गोरा बना देने वाली सब्जियों पर। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं हम ऐसी सब्जियों की बात कर रहे हैं जो आपको गोरा बना सकती हैं।
घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
आज बोल्डस्काई पर हम आपको कुछ ऐसी ज्ञान की बात बताएंगे जिसे पढ़ कर आप चौंक जाएंगे। अगर आप को भी गोरा बनना है तो, आप गोरा बनाने वाली सब्जियों का सेवन करना शुरु कर दीजिये। यह सब्जियां स्वाद में टेस्टी भी हैं और इनमें काफी सारे गुण हैं आपको गोरा बनाने के।
जब आप इन सब्जियों को खाएं तो कोशिश यही होनी चाहिये कि इन्हें तेल में न पकाएं। नहीं तो इसमें मौजूद सारे पौष्टिक तत्व खतम हो जाएंगे। आइये जानते हैं कुछ ऐसी सेहतमंद सब्जियां जो आपको गोरा बना सकती हैं।

नींबू
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जिसमें विटामिन सी होता है। यह स्किन के लिये बहुत अच्छा होता है। इसमें ऐसा एसिड होता है जो कि त्वचा को गोरा बनाने में सहायक होता है।

टमाटर
साफ गोरी त्वचा पानी है तो, टमाटर खाना शुरु करें। इससे त्वचा पर पड़े पिंपल के निशान भी दूर होते हैं। साथ ही इसे खाने से त्वचा कम ऑइली होती है।

चुकंदर
यह हेल्दी आहार शरीर से विषैले पदार्थ निकालता है। यह खून, लिवर को साफ रखता है साथ ही फ्री रैडिकल्स को दूर भगाता है। इसमें इतने तत्व होते हैं जिन्हें खाने से त्वचा में गोरापन आता है।

गाजर
इसमें विटामिन सी होता है जिससे त्वचा की रंगत सुधरती है। आप गाजर को उबाल कर या फिर कच्चा भी खा सकती हैं।

पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे झुर्रियां दूर होती हैं। पालक से त्वचा की अंदर की कोशिकाएं बनती हैं और गंदगी दूर होती है, जिससे त्वचा गोरी लगने लगती है।

शकरकंद
शकरकंद में विटामिन ए होता है जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। इसके रोजाना सेवन से आप एक्ने से भी मुक्ती पा सकती हैं।

मूली
इसमें बहुत सारा मिनरल होता है जो कि त्वचा की रंगत बदलने में मददगार होता है। इसमें सल्फर और सिलीकॉन हेाता है जो कि त्वचा को चमकदार बनाता है।

खीरा
रोजाना एक कटोरा खीरा खाने से शरीर से गंदगी बाहर निकलती है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और स्किन ग्लो करती है।

स्प्राउट
गोरी त्वचा पाने के लिये नियमित स्प्राउट्स खाएं। इसमें इतने मिनरल होते हैं जिससे चेहरे के दाग धब्बे मिट जाते हैं और त्वचा अपने आप ही गोरी लगने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications