Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अनार के रस के प्रयोग से पाइये खूबसूरत त्वचा

अनार के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, स्वास्थ्यवर्धक होने के अलावा ये बहुत स्वादिष्ट भी होता है। ये विटामिन्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है, इसमें विटामीन ए ,सी, ई और फोलिक एसिड होता है।
अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषण देता है, झुर्रियों से बचाता है, अनार का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसके बीजों को त्वचा की स्क्रबिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।
READ: अनार खाने के फायदे
यही नहीं आनर में एलजिक एसिड पाया जाता है जो, उन फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकता है जो स्किन कैंसर जो जन्म देती हैं। तो लीजिये आज हम जानते हैं कि कैसे आनर का रस हमारी त्वचा के लिए लाभकारी है।

चमकती त्वचा के लिए फेस पैक
स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए, अनार का रस, अंगूर के बीज का तेल, कच्चे पपीते का रस, और कुछ अंगूर के बीज इन सब का पेस्ट बना लें। अब इसे एक घंटे के लिए चहरे पर लगाएं और फिर धो दें।

क्लेंसेर
धूल, डेड स्किन सेल्स, यह सब आपकी त्वचा को डल बनती हैं। इसके लिए आप अनार के रस का प्रयोग क्लेंसेर के रूप में कर सकती हैं। एक कप में अनार का रस लें फिर इसे रूई से चहरे और गले में लगाएं।

चिकनी और चमकदार त्वचा के लिए फेस पैक
अक्सर आप मुल्तानी मिट्टी को पानी या गुलाब जल में डाल कर उसका फेस पैक बनती हैं, अब की आप आनर के रस का प्रयोग करें। इससे आपकी त्वचा चिकनी और सुंदर हो जायेगी।

स्क्रबर
आनर का रस प्राकृतिक स्क्रबर है। इसका रस वाइट और ब्लैक हेड्स हटाने में भी मदद करते हैं। आनर के रस के साथ उसके बीजों को भी अपने चहरे पर रगड़े। फिर ठन्डे पानी से धो लें।

टोनर
एक्स्फोलीएट के बाद आपको जरुरत है कि आप के त्वचा के पोरेस यानी रोम छिद्र बंद हों। अनार का रस एक अच्छा टोनर है, जो रोम छिद्र को बंद कर आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाती है।

सनस्क्रीन
गर्मियों में आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल तो खूब करती हैं, अनार आपको सूरज की रोशनी से होने वाले घातक प्रभाव से बचाता है। इसलिए अगली बार जब भी आप सनस्क्रीन खरीदें तो उसके इन्ग्रीडीअन्ट में आनर जरूर देख लें।

रिमूव टैन
किसी भी तरह के दाग और धब्बे आपके चहरे की खूबसूरती को ख़राब कर देती है। इसलिए इन दाग धब्बों को हटाने के लिए आनर के रस का इस्तेमाल करें। और नियमित इस्तेमाल से चहरे का रंग भी निखारेगा।

घाव के निशान को भरना
आनर में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लैमटॉरी तत्व पाये जाते हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह के घाव और उसके निशान भरने की छमता होती है।

नेचुरल ब्लीच
त्वचा में होने वाले दाग़ और पिग्मन्टैशन को हटाने के लिए आपने बाजार से बहुत से प्रोडक्ट इस्तेमाल किये होंगे। उनके बजाये आप अनार के रस को लगा सकती हैं, इसे आप ब्लीच की तरह इस्तेमाल कर सकती है।

अंदर से काम करें
अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि त्वचा के लिए आप किसी भी तरह का फेस पैक बनाये और लगाएं, तो आप रोज़ एक गिलास आनर का रस पी सकते। इससे आपकी त्वचा में अंदर से निखार आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
