Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्राइडल ब्यूटी रूटीन के लिये तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र पौधा माना जाता है। वैज्ञानिक गुणों के अनुसार भी तुलसी बहुत गुणकारी होती है। यह पौधा लगभग हर हिंदू घर में पाया जाता है। आर्युवेद में इसे औषधियों का राजा कहा जाता है। इन दिनों इसकी लोकप्रियता के कारण इसे अंर्तराष्ट्रीय पाक शैली में भी शामिल किया जा चुका है।
दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने के लिये लगाएं तुलसी फेस पैक
खाने में, दवा में, दर्द में आदि में तुलसी के लाभकारी गुणों के बारे में सभी जानते है लेकिन क्या आपको तुलसी के सौंदर्य गुणों के बारे में पता है। जी हां, चौंक गए न। तुलसी बहुत गुणकारी और लाभकारी होती है जो त्वचा को सुंदर बना देती है और आपमें निखार ला देती है।

1. संक्रमण दूर करें:
तुलसी में ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा से संक्रमण दूर कर देते हैं और उसे कील-मुहांसे-दाने रहित बना देती है, क्योंकि यह त्वचा के सारे बैक्टीरिया को मार देती है। बस तुलसी की 5 पत्ती लें, उसका पेस्ट बनाकर उसमें नींबू की बूदें मिला लें और चेहरे पर लगाएं। चेहरा चमक उठेगा।

2. गोरी त्वचा पाने के लिए:
अगर आपका कलर हल्का डल है तो आप तुलसी लगाकर रंग को फेयर कर सकते हें। इसके लिए आपको एक चम्मच तुलसी का पेस्ट, मिल्क पाउडर और दलिया का पेस्ट मिलाना होगा अौर इसे गुलाबजल में घोलकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। सूख जाने के बाद धो लें। कुछ ही हफ्तों में नैचुरल निखार आ जाएगा।

3. बढ़ती उम्र की त्वचा के लिए:
अगर आपके चेहरे की त्वचा बढ़ती उम्र के कारण लटक गई है तो आपको तुलसी से राहत मिलेगी। तुलसी के दलों को पीसकर उसमें अंडे का सफेद वाला हिस्सा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा में अच्छी तरह कसाव आ जाएगा।

4. चमकते दांतों के लिए:
आप नियमित ब्रश करती हैं लेकिन उसमें बावजूद भी अगर आपके दांतों में चमक नहीं आती है तो आपको तुलसी की सहायता से दांतों को चमकदार बनाना चाहिए। इसके लिए सूखी दांतों की पत्तियों को दांतों पर घिसे और ऐसा एक नहीं बल्कि दो हफ्ते तक रोजाना सोने से पहले करें। आपके दांत स्वाभाविक रूप से चमक उठेंगे।

5. रूसीरहित बाल:
शादी से पहले आप इतना ज्यादा बाहर रहती है कि आपके बालों में ड्राईनेस और रूखापन आ जाता है जिस वजह से रूसी भी काफी ज्यादा हो जाती है। बालों से रूसी को दूर करने के लिए आवंला और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बना लें और इसे आधा घंटे के लिए बालों पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें। दो तीन बार लगाने के बाद ही आपको फर्क नजर आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
