Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ऐसे आहार जो बचाएं मुंहासे से
अगर आपके चेहरे पर बहुत सारे मुंहासे होते हैं और वह जाने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो अपने प्लेट में शामिल कीजिये कुछ जरुरी आहार। हम आपको ऐसे आहार बताएंगे जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आप मुंहासों से हमेशा हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं।
एक्ने दूर करने के कुछ और तरीके हैं कि आप मीठा खाने पर थोड़ा सा कंट्रोल लगाएं और ज्यादा तनाव ना लें क्योंकि इनसे हार्मोन असंतुलन हो जाता है जिससे चेहरे पर मुंहासे निकलना शुरु हो जाता है।
पुरुषों के मुहांसे के लिए घरेलू फेस पैक
आइये जानते हैं वे आहार जिन्हें मुंहासा दूर करने के लिये खाना चाहिये।

नींबू का रस
नींबू आपके शरीर से एसिड वेस्ट निकाल कर आपके लिवर को साफ बनाता है जिससे इंजाइम आपके खून से गंदगी का सफाया करने में कामियाब रहता है। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।

ऑलिव ऑइल
ऑलिव ऑइल को चेहरे पर लगाने से चेहरे के पोर्स ब्लॉक नहीं होते तथा तेल पूरी तरह से त्वचा में समा जाता है। इससे एक्ने दूर करने में मदद मिलती है।

लहसुन
यह एक सूपर फूड है जो कि संक्रमण से लड़ता है। यह गंदे बैक्टीरिया और वायरस से लड़ता है जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है।

अखरोट
अखरोट को नियमित रूप से खाने पर त्वचा मुलायम बनती है। अखरोट के तेल में ऐसा एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा को अंदर से नम रखता है और उसे स्मूथ बनाता है।

तरबूज
तरबूज से चेहरे पर पड़े दाग धब्बे और झांइयों से छुटकारा पाया जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी और सी होता है। यह स्किन को फ्रेश, हाइड्रेट और चमकीला बनाता है। यह एक्ने और उसके धब्बों को भी दूर करता है।

रसभरी
ऐसे खट्टे फल जिनमें एंटीऑक्सीडेंट होता है वह चेहरे के लिये काफी अच्छा होता है। इसमें विटामिन और फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह त्वचा को मुंहासों से बचाती है।

दही
इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि त्वचा की अंद रसे सफाई करती है। यह बंद पोर्स को भी खोलती है।

सेब
सेब में काफी सारा पेप्टिन होता है जो कि एक्ने का काफी बड़ा दुश्मन है। इसलिये सेब के छिलके को जरुर खाएं क्योंकि इसमें पेप्टिन सबसे ज्यादा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
