Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो ऐसे करें शेविंग
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो आपको शेविंग करते वक्त बड़ी ही सावधानी बरतनी पडे़गी। चेहरे के लिये कोई भी प्रोडक्ट चुनने से पहले हमेशा उसे देख परख लें, जिससे वह एलर्जी ना पैदा करे।
READ: पुरूषों को किस प्रकार छीलनी चाहिये अपनी दाढ़ी?
मुंहासों से भरे चेहरे पर शेविंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि अगर मुंहासा रेज़र की ब्लेड से फूट गया तो चेहरा दिखने में भी खराब लगेगा और साथ ही संक्रमण पूरे चेहरे पर फैल जाएगा। आइये जानते हैं कुछ आसान से सुझाव जिसको अपना कर आप आराम से मुंहासों भरी त्वचा पर शेविंग कर सकते हैं।

अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो ऐसे करें शेविंग
1. हमेशा स्क्रब करें
इस स्टेप से आपको चेहरे के डेड स्किन से छुटकारा मिलेगा और शेविंग भी ठीक से होगी। साथ ही इससे आपकी त्वचा स्मूथ बनेगी और आप वैल ग्रूम्ड दिखेंगे।
2. शेविंग से पहले तेल लगाएं
शेविंग से पहले प्री शेव ऑइल लगाने से चेहरे पर रेज़र आराम से फिसलता है। इस तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो आपको त्वचा छिलने के बाद के संक्रमण से बचाता है।
3. शेविंग
शेविंग का सबसे बेस्ट टाइम है, नहाने के बाद जब आपकी त्वचा मुलायम और गरम होती है। इस दौरान केवल सिंगल ब्लेड का ही प्रयोग करें और हल्के हाथों से शेविंग करें। हमेशा ब्लेड को कुछ दिनों में ही बदल दें। रेज़र को धो कर एंटीसेप्टिक घोल में डाल कर रखें जिससे उसमें कीटाणु ना हो।
4. शेविंग जैल का प्रयोग
शेविंग जैल लगाने के बाद भी उसके अंदर का तेल आपके चेहरे पर रह जाता है , जो कि त्वचा के संक्रमण से लड़ता है। इससे स्किन रिपेयर भी होती है।
5. मॉइस्चराइजर
यह बहुत ही जरुरी स्टेप है। एक बार जब आपने शॉवर ले लिया हो, तब चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। इससे स्किन हमेशा जवां बनी रहती है और त्वचा को पोषण भी मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
