Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोज-रोज मेकअप लगाने से हो सकती हैं ये घातक बीमारियां
आज की मॉडर्न सोसाइटी मेकअप उत्पादों पर इतना भरोसा करने लग गई है कि वह इसके हानिकारक प्रभावों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचती। खुद को खूबसूरत दिखाने की चाहत में लड़कियां सिर से ले कर पैर तक मेकअप में डूबी रहती हैं। बात केवल क्रीम, लोशन या लिपस्टिक भर की नहीं है बल्कि शैंपू, साबुन और शेविंग क्रीम में भी कई घातक रसायन पाए जाते हैं। इन मेकअप प्रोडक्ट के नियमित प्रयोग से आपको कैंसर जैसी भयानक बीमारी भी हो सकती है।
March Madness: Get 90% Off on Products at Flipkart
अगर आप लिपस्टिक लगाने का शौक रखती हैं तो आपकी जानकारी के लिये बता दें कि इसमें लेड की भारी मात्रा मिली होती है जिससे ना केवल होंठो की नमी चली जाती है बल्कि दिमाग में भी गड़बड़ी होना शुरु हो जाती है। इसी तरह से रोज रोज मेकअप लगाना आपके स्वास्थ्य पर काफी भारी पड़ सकता है। आइये जानते हैं कैसे-

स्किन एलर्जी
क्या आप जानती हैं कि कई प्रकार के मॉइस्चराइजर और गोरी बनाने वाली क्रीम्स में डिटर्जेंट वाले रसायन होते हैं। इससे आपकी त्वचा पर रैश, एक्ने, कालापन, इंफेक्शन और सूजन पैदा हो सकती है।

ब्रेन डैमेज और व्यावहार में बदलाव
लिपस्टिक में मेटल जैसे लेड, कैडमियम, क्रोमियम और तांबा आदि पाए जाते हैं। इसे लगातार लगाने से पेट में कैमिकल चला जाता जिससे ब्रेन डैमेज होने के साथ साथ व्यावहार में बदलाव आने की समस्या देखी गई है।
किडनी की बीमारी
हम अक्सर त्वचा की क्रीम, साबुन और बॉडी लोशन प्रयोग करते हैं। कुछ प्रकार की ब्लीचिंग क्रीम में करकरी और घातक रसायन होते हैं जो सीधे आपकी किडनी पर असर डालते हैं।
READ: 10 कॉस्मेटिक, जो पहुंचाते है आपकी त्वचा को नुकसान

सांस की समस्या
अगर आप रोज रोज पावडर लगाते हैं, तो ध्यान रखें कि इनमें कई ऐसे घातक मिनरल होते हैं जिन्हें सूंघने से आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं। साथ ही इनकी खुशबू आपके सिर में भयंकर सिरदर्द पैदा कर सकती है।

कैंसर
शेविंग क्रीम और मॉइस्चराइजर में पैराबींस पाए जाते हैं जो कि इंसानों में कैंसर पैदा कर सकते हैं। लंबे समय तक इसे यूज़ करने से स्किन और ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है।

बालों की समस्या
शैंपू, हेयर कलर, जैल और सीरम का लंबा प्रयोग आपके बालों को डैमेज कर सकता है। कई सारे प्रोडक्ट में घातक कैमिकल जैसे फार्मेल्डिहाइड होता है जो कि बालों की क्वालिटी खराब कर सकता है। इसके अलावा बालों को सफेद बनाना तथा उनका झड़ना खास समस्या होती है।



Click it and Unblock the Notifications
