Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
खूबसूरत बनाने वाले प्रॉडक्ट ऐसे पहुंचाते हैं सेहत को नुकसान
हर कोई खूबसूरत दिखा चाहता है, इसलिए हम सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। हो सकता है आप खूबसूरत दिखने भी लगें लेकिन सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग नुक्सानदेह भी होता है।
Flipkart Exclusive vouchers: Flat 90% Off on Women Lifestyle Products
इससे कई सारे संक्रमण और रोग भी हो सकते हैं। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि अब आप जब भी किसी भी प्रकार का सौंदर्य प्रसाधन इस्तेमाल करें तो उसके फायदे और नुक्सान जाने लें।
READ: आखिर कब बदलना चाहिये अपना मेकअप प्रोडक्ट?
क्या आप जानती हैं कि रोज़ इन सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कितना नुक्सानदेह है? अगर नहीं तो आज हम आपको इनसे होने वाले नुक्सान से बारे में बताएंगे।

1: आईलाइनर
आईलाइनर बनाने में काफी कैमिकल्स का प्रयोग होता है। अगर इसे केवल ऊपरी भाग पर न लगा कर आंखों के अंदर तक लगाया जाए तो यह हमारी आंखों के भीतरी आंसू ग्रंथि को ब्लॉक कर सकता है।

2: कस कर चोटी बांधना
कस कर चोटी बांधने से सिर की टिशूज़ में जोर पड़ता है, जिससे सिरदर्द, बाल टूटना और हेयर लॉस की समस्या होने लगती है।

3: हेयर डाई
हेयर कलर में मिला अधिक अमोनिया बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बालों को जो लोग कलर करतें हैं उनमें कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां देखी गयी हैं। साथी ही बालों का गिरना और गांजापन भी देखा गया है।

4: बालों को स्ट्रेट करना
कई महिलाएं अपने बालों की पर्मिंग या घुंघराले बालों को स्ट्रेट कराना चाहती हैं जिसे लिए वह सैलून जाती हैं और वहां कई तरह के केमिकल उनके बालों में लगाएं जाते हैं। इनसे बालों को काफी नुक्सान होता है जैसे समय से बालों का सफ़ेद होना, और बालों का झड़ना आदि।

5: मस्कारा
अगर मस्कारा का रख रखाओ ठीक नहीं है तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो आँखों को नुक्सान पंहुचा सकते हैं। ये बैक्टीरिया मस्कारा के गरम ट्यूब में आराम से बढ़ सकते हैं। इसलिये अपने मस्कारा की शीशी को किसी ठंडी जगह पर रखें और तीन महीने में बदल लें।

6: लिपस्टिक
अधिकतर लिपस्टिक्स में सीसा मौजूद होता है जिसकी हल्की मात्रा के संपर्क में आने से भी दिमाग, व्यवहार और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है।

7: फिश पेडिक्योर
आज कल फिश पेडिक्यॉर के ज़रिये डॉक्टर सोरायसिस और एक्जिमा का इलाज कर रहें हैं, यहां तक साधारण सा पेडिक्यॉर भी लोग करवा रहें हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिश पेडिक्यॉर से एचआईवी और हेपेटाइटिस के वायरस फ़ैल रहें हैं। इसलिये सलाह दी जाती है कि जिन लोगों के पैरों में कोई घाव या हाल ही में कोई वैक्सिंग करवाई हो तो, वह इस पेडिक्योर से बचें।

8: दूसरों के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल
आपने मेकअप को दूसरों के साथ शेयर करना मतलब उनके इन्फेक्शंस खुद पर लेना। जैसे अगर आप आई मेकअप शेयर करती हैं तो आप अपने आँखों में दूसरों से इन्फेक्शन ले रहीं हैं जैसे कन्जंगक्टवाइटिस। इसलिए जब भी आप किसी से अपना मेकअप शेयर करतीं हैं तो उनकी ऊपरी परत हटा कर खुद इस्तेमाल करें इससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जायेगा।

9: अल्फा और बीटा हाइड्रोक्सी एसिड
यह आज कल ज्यादा तर कई सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग झुर्रियों और मुँहासों को हटाने में किया जाता है जिससे डेड स्किन निकल जाती है। लेकिन इसके कई खतरनाक असर हुए हैं जैसे जलन, सूजन और त्वचा में खुजली, इतना ही नहीं इनसे त्वचा का कैंसर भी हो सकता है।

10 नकली नाख़ून
अगर इन नकली नाख़ून का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाये तो यह आपके स्वास्थ के लिए हानिकारक सिद्ध होगें। यह आपके नाखूनों की ऊपरी त्वचा पर फंगल इंफेक्शन दे सकते हैं, जिससे आपके असली नाखून उखड़ भी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
