Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑयली स्किन होने के 5 बढ़ियां फायदे
क्या आपका चेहरा ऑयली है और आप अपना सारा समय अपना मुंह धो-धो कर गुजार देती हैं? तो ऐसा ना करें क्योंकि ऑयली चेहरे के भी अपने अलग फायदे हैं।
ऑयली चेहरे को किसी भी क्रीम या मॉइस्चराइजर की जरुरत नहीं है। ऑयली चेहरे होने के कई बडे़-बडे़ फायदे हैं, जिन्हें लोग कम ही जानते हैं।
Women's Day Specials 2016: FLIPKART'S BIG SHOPPING DAYS Get Upto 90% Off
रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जिनकी स्किन ऑयली होती है उनकी ज्यादा उम्र होने का पता नहीं चलता क्योंकि ऑयली स्किन पर झुर्रियां जल्द नहीं आती। इसके अलावा ऑयली स्किन हमेशा स्मूथ और कोमल नज़र आती है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको हर वक्त पर्स में मॉइस्चराइजर या क्रीम ले कर टहलने की आवश्यकता नहीं है। अब इतना पढ़ने के बाद आपको नहीं लगता कि पूरा आर्टिकल ही पढ़ लिया जाए और ऑयली स्निक के फायदे गिने जाएं।

चेहरे पर रहे 24x7 ग्लो
चेहरे को धोने के कुछ ही देर के बाद चेहरे पर ऑयल आ जाता है, जो कि आपके चेहरे पर चमक भर देता है। इससे आपको अपने चेहरे पर ग्लो भरने के लिये किसी भी क्रीम की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती।

झुर्रियों का नामोनिशान नहीं
जिनकी स्किन ऑयली होती है उनकी उम्र ढलने के बावजूद भी उनके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इससे वह हर वक्त जवान दिखते हैं और साथ ही उनकी स्किन में नमी हर वक्त बरकरार रहती है।

प्राकृतिक नमी रहे
आपको बाजार से महंगे मॉइस्चराइजर या क्रीम खरीदने की जरुर नहीं क्योंकि आपके चेहरे के पास प्राकृतिक नमी पैदा करने की क्षमता है। यह प्राकृतिक नमी आपके चेहरे की सर्दियों से रक्षा करता है और चेहरे को रूखेपन से बचाता है।

कठोर मौसम के लिये सबसे अच्छी स्किन
स्किन में ऑयल ग्लैंड विटामिन ई का सिकरीशन करता है जो कि एक प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट होता है। यह त्वचा की रक्षा कड़ी धूप, वायु प्रदूषण और ठंडे मौसम से करता है।

मेकअप करने में आसानी
मेकअप करने से पहले आपकी स्किन पर ऑयल जरुर होनो चाहिये जिससे मेकअप अच्छी प्रकार से चेहरे पर चिपक सके और लंबे समय तक टिका रह सके। ब्यूटी एक्सपर्ट्स को तो ऑयली स्किन पर वर्क करना काफी अच्छा लगता है। यह मेकअप को बैलेंस करने में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
