Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
फूल जैसा सुंदर चेहरा पाने के लिये लगाएं इन 6 फूलों के फेस पैक
हर लड़की का ख्वाब चमकदार और स्पॉट लेस चेहरा पाना होता है। अगर स्किन स्वस्थ है तो खुद के अंदर आत्मविश्वास आता है और मूड भी बढिया रहता है।
ऐसा चेहरा पाने के लिये आपको किसी पार्लर जाने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको फूलों जैसा सुंदर चेहरा पाने के लिये कुछ फेस पैक बनाने की वधि बताएंगे जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
त्वचा के स्वभाव के अनुसार गेंदा, गुलाब, चमेली, हिबिस्कस, लेवेंडर आदि फूलों से बने हुये फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से स्किन बेदाग और चमकदार बनाई जा सकती है।
फूल तो आपके घर पर ही मिल जाएंगे, तो बस करना सिर्फ इतना है कि उनकी पंखुडियों का या तो पेस्ट बना कर इस्तमाल करें या फिर उन्हें सुखा कर पावडर बना कर लगाएं। अब आइये जानते हैं इन फूलों के फेस पैक को कैसे बनाया जाता है।

रोज और वीट मास्क
इसे बनाने के लिये 2 चम्मच गुलाब की पंखुडियों का पावडर, 1 चम्मच गेहूं का चोकर और 2 चम्मच दूध मिक्स करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। फिर इसे धो कर चेहरा पोछ लें। आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

चमेली और दही पैक
इस पैक को लगाने से चेहरे से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरे पर ग्लो आएगा। इससे आप गोरी भी दिखेंगी। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शक्कर और मुठ्ठीभर चमेरी के फूलों की पंखुडियां पीस लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें फिर 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

लैवेंडर और ओट्स पैक
लैंवेडर आपकी त्वचा को स्क्रब करेगा और ओट्स आपकी स्किन को गोरा करेगा। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच ओट्स का पावडर तैयार करें। उबली हुई लैवेंडर की पत्तियों को छान कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में ओट्स पावडर मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन में लगाएं। सूखने के बाद चेहरा धो लें।

गुलाब और चंदन पैक
ऑइली स्किन के लिये यह पैक अच्छा होता है। इसे लगाने से चेहरे से पिगमेंटेशन दूर होगा और चेहरा साफ बनेगा। इस पैक को बनाने के लिये 3 मध्यम आकार के गुलाब लें और उनकी पंखुडियों को उबाल लें। फिर इन्हें छान कर पीस लें और उसमें चंदन पावडर तथा दूध मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लें।

गुड़हल, गुलाब और मुल्तानी मिट्टी पैक
यह एक ब्राइडल पैक भी है जिसे बनाने के लिये आपको 9-10 गुलाबी की पंखुडियां, मुठ्ठीभर गुड़हल की पत्तियां और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच दही चाहिये। इन सभी चीजों का पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे हथेलियों पर हल्का पानी लगा कर चेहरे को स्क्रब करें। फिर चेहरे को धो लें, आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

गेंदा और सूखा आंवला पैक
1 कप गेंदे के फूल की पंखुडियां, 1 चम्मच सूखा आमला पावडर, 2 चम्मच दही और 1-2 चम्मच नींबू का रस। इसे बनाने के लिये गेंदे की पंखुडियों को सुखा कर पावडर बना लें। फिर इसमें सूखे आमले का पावडर, नींबू का रस और दही मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
