Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चमकदार चेहरे के लिये घर पर ऐसे बनाइये स्किन टोनर
स्किन टोनर चेहरे के खुले पोर्स को बंद कर के उसे स्मूथ लुक देते हैं। इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ता है और मुंहासे होने का खतरा कम होता है। आपके पास चेहरे के लिये चाहे कोई कॉस्मैटिक हो या ना हो पर अगर आपके पास स्किन टोनर है तो समझिये आपका सारा काम हो गया।
आज कल तो वैसे बाजार में स्किन टोनर की भरमार लगी हुई है जिसे खरीदने में हमारी पॉकेट खाली हो जाती है। इसलिये बेहतर है कि आप इसे घर पर ही बनाने का प्रयास करें। घर पर स्किन टोनर बनाना काफी आसान है।
महिलाये और पुरुष दोनों ही स्किन टोनर का उपयोग कर सकते हैं। इसे लगाने की विधि काफी आसन है, आपको बस थोड़ा टोनर रूई में लेना है और उसे चेहरे पर लगाना है।

गुलाबजल और वेनिगर टोनर
इन दोंनो की एक समान मात्रा ले कर अच्छे से मिलाएं और लीजिये यह तैयार हो गया। इसे लगाने के लिये कॉटन की बॉल ले और उसे डिप कर के चेहरे पर लगाएं।

आइस टोनर
फ्रिजर में रखी एक आइस क्यूब को रूमाल में लपेट कर चेहरे पर हल्के हाथों से रब करें। इससे आपकी स्किन का टेक्सचर ठीक होगा और पिंपल दूर होंगे। आप चाहें तो आइस जमाते वक्त इसमें कुछ गुलाब की पंखुडियों को डाल दें।

तुलसी आइस टोनर
इसे बनाने के लिये 10-15 तुलसी लें और 1 कप पानी। तुलसी की पत्तियों को पानी में 5 मिनट के लिये उबालें। फिर इसे छान कर इस पानी को ठंडा कर के चेहर पर कॉटन बॉल से लगाएं।

ग्रीन टी टोनर
1 चम्मच ग्रीन टी को पानी में उबालें, फिर इसे छान कर ठंडा होने के लिये रख दें। फिर इसे कॉटन बॉल की सहायता से लगाएं।

दही और खीरे का रस
1 चम्मच दही और 1 चम्मच खीरे के रस को एक साथ मिक्स कर के मास्क तैयार करें।इसे 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क से चेहरा साफ हो जाएगा चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

नींबू का रस
नींबू एक ब्लीच की तरह काम करता है। इसके रस को चेहरे पर लगाइये जिससे चेहरे से अत्यधिक तेल निकल जाए और चेहरा टोन लगने लगे।



Click it and Unblock the Notifications
