Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बेदाग त्वचा पाने के लिये दवाइयों की गोलियों से ऐसे बनाएं ये 6 फेस पैक
हमारे सारे प्रयास बेदाग त्वचा पाने की दिशा में होते हैं। एक ऐसी त्वचा जिस पर कोई दाग, धब्बा, झुर्रियां, झाइयां व मुंहासे ना हों। ऐसी त्वचा पाना आसान नहीं है लेकिन कुछ विटामिन फेस मास्क यह करिश्मा दिखा सकते हैं।
एक साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए आपको विटामिन व मिनरल की सबसे अधिक जरूरत होती है। विटामिन ई आपको दागों से छुटकारा दिलाता है जबकि विटामिन सी आपकी त्वचा को जवा बनाए रखता है।
इन फेस मास्क को बनाने के लिए आप किसी भी कैप्सूल का इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसके लिए आपको आपकी त्वचा व त्वचा से जुडी समस्याओं की समझ होनी चाहिए। जैसे की एस्पिरिन की गोलियों में मौजूद सलिसीक्लिक एसिड मुंहासों से छुटकारा दिलाता है जबकि विटामिन ई के कैप्सूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को साफ व कोमल बनाते हैं।

लेकिन इन सब से भी अधिक जरूरी बात है कैप्सूल को इस्तेमाल करने की मात्रा। कौन सा कैप्सूल कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है या बनाए गए लेप को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए जैसे सवालों के जवाब भी पता होने चाहिए।
इस प्रश्नों के उत्तर के रूप में हम ने नीचे कुछ फेस पैक को तैयार करने की विधि दी है। साइड-इफैक्स से बचने के लिए पैक को बनाकर एक पैच टेस्क लें। इन पैकों को आज़माने पर परिणाम 15 से 30 दिनों के भीतर नज़र आएंगे।

1 एस्पिरिन की गोलियां:
एस्पिरिन में मौजूद सलिसीक्लिक एसिड त्वचा से डेड स्किन को हटाता है तथा चेहरे को दागदार करने वाले धब्बों व मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है।
सामग्री
- 3 एस्पिरिन की गोलियां
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच जैविक शहद
विधि:
एक चम्मच पानी में एस्पिरिन की गोलियां को घोलें। इसे एक लेप के रूप में तैयरा करने के लिए आवश्यकता अनुसार पानी डालें। अब इसमें शहद डालकर घोलें। इस तैयार हुए लेप को अपने चेहरे व गर्दन पर फैलाएं। इस लेप को 20 मिटन तक रहने दें, बाद में अपने चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाएं।
ध्यान रहें: कभी भी 8 से ज्यादा गोलियां का इस्तेमाल ना करें।

2 विटामिन ई:
विटामिन ई के कैप्सूल एंटीऑक्सीडेंट से युक्त होते हैं तथा इनसे बनाया गया पैक त्वचा के भीतर जल्द समाता है। यह पैक आपकी त्वचा को नर्म, मुलायम व जवा बनाएगा।
सामग्री
- 3 विटामिन ई के कैप्सूल
- 5 बूँदें बादाम के तेल की
विधि:
विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़कर उसके अंदर मौजूद जेल को एक कटोरी में निकालें। अब इसमें बादाम का तेल मिलाएं। रात में सोने से पहले इस पैक से अपनी त्वचा की मालिश करें। सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

3 विटामिन सी की गोली:
विटामिन सी में मौजूद एल-एस्कॉर्बिक एसिड त्वचा में कोलेजन स्तर को बढ़ाता है, जिससे आपकी त्वचा जवा व टाइट बनी रही है।
सामग्री
- 1 विटामिन सी का कैप्सूल या गोली
- 1 चम्मच गुलाब जल
- ½ बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
- 5 बूँदें रोजहिप तेल की
विधि:
ऊपर दी गई सारी सामग्री को मिलाकर एक लेप तैयार करें। इस लेप को रात में सोने से पहले अपनी त्वचा पर एक मोइस्चराइज़र के रूप में लगाएं। विटामिन सी से बना यह पैक केवल मुंहासों से ही छुटकाना नहीं दिलाएगा बल्कि चेहरे पर नज़र आने वाली झुर्रियों व फाइनल लाइन से भी आपका पीछा छुडा देगा।

4 प्रोबायोटिक कैप्सूल:
इन कैप्सूल में मौजूद गुड बैक्टीरिया, फ्री रैडिकल से आपकी त्वचा की रक्षा करता है, तथा चेहरे पर नज़र आने वाले काले धब्बों को घटाकर त्वचा को कोमल बनाता है।
सामग्री
- 2 या 3 प्रोबायोटिक के कैप्सूल
- 5 बूँदें लैवेंडर के तेल की
- 5 बूँदें बादाम के तेल की
विधि:
पहले दोनों तेलों को मिलालें फिर इसमें कैप्सूल को तोड कर डालें। सारी सामग्री को अच्छे से मिलालें। इस मिश्रण को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। जब मास्क आपके चेहरे पर सूख जाएं तब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेदाग चेहरा पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में दो बार आज़माएं।

5 सीवीड कैप्सूल:
सीवीड कैप्सूल में भरपूर मात्रा में विटामिन व मिनरल होते हैं। ये त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं तथा त्वचा को स्वस्थ बनाकर झुर्रियों से छुटकारा दिलाते हैं।
सामग्री
- 3 सीवीड कैप्सूल
- खूबानी के तेल की 10 बूँदें
- 1 चम्मच जैविक शहद
विधि:
कैप्सूल को तोड कर उसमें शहद व खूबानी के तेल को मिलाएं। इस विटामिन से युक्त पैक को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए रहने दें और बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस घरेलू नुस्खे को सप्ताह में दो बार आज़माएं।

6 गाजर के तेल के कैप्सूल
हम सब जानते हैं कि गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता है व रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। इससे आपका चेहरा चमक उठता है।
सामग्री
- 2 गाजर के तेल के कैप्सूल
- 2 बूँदें गुलमेहंदी का तेल
- 2 बूँदें बादाम का तेल
विधि:
पहले अपने चेहरे को धोलें। फिर इन सारी चीज़ों को मिलाकर इनसे अपनी चेहरे की मालिश करना आरंभ करें। इसे रात भर रहने दें सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यदि चिपचिपाहट महसूस हो तो मिश्रण को थोडा कम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
