Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
लड़कियों के इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं लड़के
पुरूषों का ये मानना होता है कि सुंदर और मुलायम त्वचा उनकी नहीं हाे सकती है। लेकिन वो गलत हैं, आमी की स्कीन आसानी से महिलाओं या लड़कियों की तरह सॉफ्ट हो सकती है।
पुरूषों का ये मानना होता है कि सुंदर और मुलायम त्वचा उनकी नहीं हाे सकती है। लेकिन वो गलत हैं, आमी की स्कीन आसानी से महिलाओं या लड़कियों की तरह सॉफ्ट हो सकती है।
Coupons New Year's Sale! Get Upto Rs.10000 Cashback on Products
उन्हें बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, कुछ गंदी आदतों को टाटा-बाॅय-बॉय करना होगा और कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा।
इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो अक्सर लड़कियों द्वारा ध्यान में रखे जाते हैं जिसकी वजह से उनकी त्वचा निखरी रहती है। इन्हें ही लड़कों या आदमियों को अपनाना चाहिए। डालिए एक नज़र :
यह भी पढ़ेंं- नींबू का फेस मास्क, जो पुरुषों के चेहरे से हटाए तेल और गंदगी

1. साबुन का इस्तेमाल बंद कर दें
सबसे पहले साबुन का इस्तेमाल चेहरे पर करना बंद कर दें। यहां कि तक कि बॉडी के लिए शॉवर जेल ले आएं। इससे त्वचा में ड्राईनेस नहीं आएगी और उसे प्रॉपर मॉश्इचर मिलेगा।

2. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें -
जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा पर यूवी किरणों का प्रभाव नहीं पड़ता है। साथ ही त्वचा पर टैनिंग भी नहीं होती है।

3. मॉश्इचराजर -
पुरूषों की त्वचा, महिलाओं की अपेक्षा 15 प्रतिशत ज्यादा ऑयली होती है। लेकिन उनकी त्वचा जल्दी ड्राई भी हो जाती है। ऐसे में सही मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

4. फेस मास्क
पुरूषों को भी कई प्रकार के फेसमास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी त्वचा अच्छी हो जाती है। साथ ही त्वचा की अशुद्धियां भी निकल जाती है। डेड सेल्स भी हट जाती हैं। आप चाहें ताे फ्रूट मास्क, मुल्तानी मिट्टी, या अन्य किसी प्रकार का फेसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. दांतों का रखें ख्याल -
अगर सुंदर बनना है तो त्वचा के साथ-साथ दांतों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। धूम्रपान न करें और अगर करते हों तो दिन में दो बार ब्रश करें। सफेद दांतों के लिए घरेलू उपायों को अपनाएं। नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इससे दांतों में चमक आती है और वो सुंदर दिखते हैं।

6. हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम से कम करें -
बालों में दस तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें। आप सिर्फ शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो से तीन बार ऑयल अवश्य लगाएं।

7. दाड़ी की देखभाल -
दाड़ी की देखभाल के लिए आपको लड़कियों के टिप्स को हैक नहीं करना होगा। लेकिन खुद से ध्यान देना होगा। समय पर शेव करें। उन्हें क्लीन रखें। पुरूष को ये सभी कार्य खुद से करने होंगे और खुद से अपने आप का ध्यान रखना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
