Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्किन केयर एक्सपर्ट से जानें, अपनी स्किन की देखभाल कैसे करें
जब हम फैशन मैगज़ीन और फिल्मों में सेलिब्रिटीज़ की बेदाग़ त्वचा देखते हैं तो अक्सर हमें आश्चर्य होता है कि उनकी त्वचा इतनी सुंदर कैसे होती है।
हालाँकि फ़ोटोग्राफ़ी तथा मेकअप के कारण भी काफी हद तक उनकी त्वचा बेदाग़ दिखती है परन्तु फिर भी इनमें से कुछ लोगों की त्वचा प्राकृतिक रूप से इतनी सुंदर होती है कि उसके कारण उन्हें देखकर जलन होने लगती है।
Shopclues Coupons: Get 50% Off on Men and Women's Fashion Apparels
इनमें से अधिकाँश लोगों के पास त्वचा की देखभाल के लिए त्वचा विशेषज्ञ होते हैं जो उन्हें सलाह देते रहते हैं कि अपने रंग रूप की देखभाल कैसे करनी चाहिए तथा कैसे अच्छा दिखा जा सकता है आदि।
हम लोग साधारण लोग होने के कारण त्वचा की देखभाल से संबंधित सुझावों तथा विचारों पर ध्यान नहीं देते जो हमारी सुंदरता को काफ़ी हद तक बढ़ा सकते हैं।
और अधिकतर तो हम इतने महंगे सैलून पर खर्च नहीं कर सकते और त्वचा की देखभाल के लिए विशेषज्ञों से सलाह नहीं ले सकते। लेकिन फिर भी हम सेलिब्रिटी जैसी त्वचा पाने के लिए तरसते रहते हैं। त्वचा की देखभाल कोई आसान बात नहीं होती तथा हमें इसके लिए कुछ समय देना होता है।

सलाह #1
कुछ अध्ययन यह दावा करते हैं कि दुग्ध उत्पादों का नियमित तौर पर सेवन करने से मुंहासों की समस्या हो सकती है। तो यदि आपको मुंहासों की समस्या है तो जितना संभव हो दुग्ध उत्पादों का सेवन करना टालें।

सलाह #2
यदि आपकी त्वचा के रोम छिद्र बड़े और खुले हुए हैं तो नियमित तौर पर अपनी त्वचा को एक्स्फोलियेट करें और टोनिंग करें। इअके अलावा आप रोम छिद्रों के आकार को छोटा करने के लिए सैलिसिलिक एसिड का उपयोग भी कर सकते हैं।

सलाह #3
यदि आप त्वचा से संबंधित समस्याओं जैसे मुंहासे, पिगमेंटेशन और व्हाइटहैड्स से दूर रहना चाहते हैं तो अपने तकिये के कवर, चादर और टॉवेल नियमित तौर पर धोएं। इन सब चीज़ों पर बहुत अधिक बैक्टीरिया बन जाते हैं तथा इन चीज़ों पर जमी हुई धूल से आपकी त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है।

सलाह #4
यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो चेहरे को बार बार न धोएं तथा चेहरा धोने के लिए माइल्ड फेस वॉश का उपयोग करें। इस बात का ध्यान रखें कि हर बार चेहरा धोने के बाद मॉस्चराइज़र लगायें।

सलाह #5
भले ही बाहर बादल हों फिर भी सनस्क्रीन का उपयोग करें। धूप न होने पर बहुत से लोग सनस्क्रीन का उपयोग नहीं करते परन्तु ऐसा करने से अल्ट्रा वायलट किरणों से उनकी त्वचा की रक्षा नहीं हो पाती।

सलाह #6
इस बात का ध्यान रहे कि त्वचा के लिए आप जिन उत्पादों का प्रयोग कर रहे हैं उन उत्पादों में किसी भी प्रकार की सुगंध नहीं होनी चाहिए क्योंकि जिन उत्पादों में कृत्रिम सुगंध होती है उसके कारण कुछ लोगों को एलर्जी और अनचाहे दुष्परिणाम हो सकते हैं।

सलाह #7
रसायन युक्त उत्पादों का उपयोग करने के बजाय हर्बल या त्वचा की देखभाल के प्राकृतिक उपायों को अपनाएँ क्योंकि ये कम नुकसानदायक होते हैं तथा इनका कोई दुष्परिणाम भी नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
