Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
इन 3 तरीको से बनाएं रूखी त्वचा के लिये एलो वेरा फेस पैक
जितनी बुरी ऑइली स्किन होती है, उतनी ही बुरी ड्राय स्किन भी। रूखी त्वचा पर आप चहे जितना मॉइस्चराइजर लगाइये उस पर कोई फरक नहीं पडेगा। और आपकी जानकारी के लिये बता दं कि रूखी त्वचा वालों को झुर्रिंया काफी तेजी से पड़ती हैं। हांलाकि आप चाहें तो खुद का एलो वेरा फेस पैक बना सकते हैं।
अगर आपकी स्किन रूखी है तो हमेशा उसको नम रखने की कोशिश करें। इसके लिये सबसे पहले तो आपको ढेर सारा पानी पीना होगा और चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट यूज करने से पहले सावधानी बरतन होगी।

इसलिये आज हम आपको तीन चमत्कारी फेस पैक बनाना सिखाएंगे जो कि एलो वेरा से तैयार हो सकत हैं, आइये जानें इनके बारे में...

1. एलो वेरा और दही से दूर करें खुशकी
रूखे चेहरे पर लालिमा और खुशकी हमेश रहती है। जिसको दूर करने के लिये आप 2 चम्मच एलोवेरा और दही ले कर मिक्स कर लें। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा फटेगा नहीं और लालिमा भी दूर होगी। इस पैक को रोज लगाएं क्यंकि यह चेहरे को ठंडक पहुंचाता है।

2. एलोवेरा और हल्दी से पाएं चमक
1 चम्मच एलोवेरा जैल में 1 चुटकी हल्दी मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। इससे चेहरा ड्राई भी नहीं होगा और चेहरे पर चमक भी आएगी।

3. एलोवेरा और पपीते से हटाएं चेहरे के बाल
पपीते में एक इंजाइम होता है, जिससे चेहरे के बाल कमजोर हो कर टूटने लगते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जैल में एक टुकडा पीता मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस पैक को नियमित लगाने से आपको पर्लर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
