Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जवा दिखने के लिए लगाएं मंठ्ठे से बनें ये फेस पैक!
हर भारतीय दूध व दूध से बनने वाले अन्य पदार्थों का सेवन किसी ना किसी रूप में करता है। मक्खन से निकलने वाले मंठ्ठे के सेवन से शरीर को ठंडक प्रदान होती है। पर क्या आप जानते हैं कि पाचन तंत्र को सुधाने के अलावा यह मंठ्ठा आपको जवा दिखने में मदद कर सकता है?

मंठ्ठे में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा पर से डेड स्किन सेल को हटाता है तथा आपकी निखरी त्वचा को उभारता है। इसमें मौजूद जरूरी फैट त्वचा में भीतर तक समाते हैं, त्वचा को हाइड्रेट करके उसे टाइट व चमकदार बनाते हैं।
मंठ्ठे में उच्च मात्रा में मौजूद फैट त्वचा पर अपना जादू बिखेरता है। यदि आप भी जवा दिखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंठ्ठे से बने फेस पैक को आज़माएं।

1 टैंन के लिए पैक
एक कटोरी में एक चम्मच मंठ्ठा व एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। रूई की मदद से इस पैक को अपनी त्वचा पर लगाएं। 30 मिनट बाद, अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

2 रूखी त्वचा के लिए पैक
यह नैचरल फेस पैक रूखी त्वचा को मोइस्चराइज़ करके त्वचा को साफ व कोमल बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच मंठ्ठे में आधा चम्मच क्रीम मिलाएं। इस घोल से अपनी त्वचा की मालिश करें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

3 बेदाग त्वचा के लिए पैक
ब्लीचिंग व जीवाणुरोधी गुणों से युक्त यह पैक आपके चेहरे को मुलायम व बेदाग बनाएगा। इसके लिए 1 चम्मच मंठ्ठे में थोडा सा आम व 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

4 मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए स्क्रब
मंठ्ठे का बना यह स्क्रब त्वचा से डेड स्किन को हटाकर पोर्स को बंद करता है। 1/4 कप मंठ्ठे में ½ कप मोटा नमक व 10 बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को एक पेस्ट के रूप में तैयार करें। अब इससे धीरे-धीरे अपने चेहरे की मालिश करें। 20 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। बाद में अपने चेहरे पर मोइस्चराइजर लगाएं।

5 एंटी-रिंकल मास्क
एंटीऑक्सीडेंट से भरे मंठ्ठे का यह एंटी-रिंकल मास्क फाइन लाइन को चुटकियों में गायब कर देगा। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच पका हुआ एवोकैड लें इसमें 1 चम्मच मंठ्ठा व 1 अंडे की सफेदी डालें। इस सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। इसे पतला करके अपने चेहरे पर लगाएं। सुखने पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

6 पोर्स को बंद करने के लिए पैक
ठंडे मंठ्ठे में डुबी रूई से अपने चेहरे की मालिश करें। 5 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। चेहरे को पोंछ कर उस पर गुलाब जल लगाएं। जब गुलाब जल चमडी में समा जाएं तब चेहरे पर थोडा सा मोइस्चराइज़र लगाएं।

7 त्वचा की चमक को बरकरार रखने वाला पैक
इस पैक में सेलों को पुनर्जिवित करने के लिए जरूरी खनिज, फैटी एसिड व प्रोटीन के अलावा अन्य तत्व भी मौजूद हैं। एक कटोरी में अंडे की सफेदी लें, उसमें 1 चम्मच शहद डालें, 10 बूंदे बादाम का तेल व 1 चम्मच मंठ्ठा डालें। सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

8 स्किन वाइटनिंग मास्क
एक कटोरी में, 1 चम्मच मंठ्ठा, 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी, एक चुटकी हल्दी व 1 चम्मच शहद लें। इन सारी चीज़ों को मिलाकर इनका एक पेस्ट तैयार करें। इससे अपने चेहरे व गर्दन पर 20 से 30 मिनट के लिए रहने दें। जब पैक सूख जाए तो उसे रगड कर निकालें।

9 स्किन टोनिंग मास्क
1 चम्मच मंठ्ठे के पाउडर में थोडा सा पानी मिलाकर इसका एक लेप तैयार करें। इस लेप को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक रहने दें। यह चेहरे पर मौजूद दागों से छुटकारा पाने का एक सरल तरीका है तथा यह आपकी त्वचा को भी जवा बनाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
