Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
दालचीनी पाउडर और शहद से बनाइये ब्लैकहैड रिमूवर स्ट्रिप
ब्लैकहैड रिमूवर स्ट्रिप आसानी से नहीं मिलती और कभी कभी तो इनका कोई असर भी नहीं होता। सौभाग्य से आप घर पर ही ब्लैकहैड रिमूवर स्ट्रिप बना सकती हैं। विशेष रूप से दालचीनी पाउडर और शहद से।
इन दोनों पदार्थों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो इस समस्या का अंदर से समाधान करता है। इसके अलावा ये पदार्थ बंद रोम छिद्रों को खोलने में भी सहायक हैं।
अब ब्लैकहैड्स को दबाने या मसलने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही दालचीनी और शहद से ब्लैकहैड रिमूवर स्ट्रिप बना सकते हैं जिससे आपकी नाक साफ़ और चिकनी हो जायेगी। यह स्ट्रिप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की मात्रा और इसे उपयोग करने के निर्देश पढ़ें।

आवश्यक सामग्री:
- 1 टीस्पून दालचीनी का पाउडर
- 3 टेबलस्पून शहद
- 1 कॉटन स्ट्रिप
उपयोग के निर्देश: दोनों पदार्थों को मिलाकर पेस्ट बनायें। नाक अथवा ठोड़ी जहाँ भी ब्लैक हैड्स हैं वहां इस पेस्ट को हलके हाथों से लगायें। उसके बाद इस पेस्ट पर कॉटन की साफ़ स्ट्रिप रखें। इस पेस्ट को 5-10 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर धीरे से इसे निकालें और चेहरे को पानी से अच्छे धो लें। इसके बाद मॉस्चरिज़र लगाने से आपको प्रभावी परिणाम दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
