Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हफ्तेभर में ऐसे गायब कीजिये चेहरे से पिगमेंटेशन
अगर आप अपना चेहरा शीशे के सामने जा कर देंखे, तो आप पाएंगी कि आपके चेहरे पर कहीं ना कहीं पिगमेंटेशन होगा। साफ और गोरी त्वचा पर काले रंग के छोटे छोटे धब्बे, दिखने में बडे़ ही खराब लगते हैं।
अगर आप अपना चेहरा शीशे के सामने जा कर देंखे, तो आप पाएंगी कि आपके चेहरे पर कहीं ना कहीं पिगमेंटेशन होगा। साफ और गोरी त्वचा पर काले रंग के छोटे छोटे धब्बे, दिखने में बडे़ ही खराब लगते हैं।
यह भी पढ़ें : पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार
आज हम आपको ऐसा मास्क बताएंगे, जिसे आप लगाते ही कुछ ही दिनों में चेहरे के पिगमेंटेशन से छुटकारा पा सकती हैं। लेकिन पहले आपको ध्यान रखना होगा कि आप धूप में निकलने से पहले चेहरा ढंक कर निकलेंगी या फिर उस पर सनस्क्रीन लगाएंगी।

अब आइये जानते हैं कि यह चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने वाला मास्क किस तरह बनता है और इसके फायदे क्या हैं।
नींबू का रस + हल्दी
नींबू का रस साइट्रिक एसिड और विटामिन सी से भरा होता है, जो कि त्वचा को लाइट और ब्राइट करता है। हन्दी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि त्वचा की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है।

स्टेप 1:
1 चम्मच नींबू के रस में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और गर्दन तथा चेहरे पर लगाएं। नींबू के 15 हैरान कर देने वाले सौंदर्य लाभ

स्टेप 2:
फिर इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और जब यह हल्का सूख जाए तब धो लें। इसे हर दूसरे दिन करें।
नींबू का रस + गुलाब जल + संतरे का रस
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो त्वचा की मरम्मत करता है। गुलाब जल में विटामिन ई होता है जो स्किन टोन को सुधारता है। संतरे का रस में मौजूद विटामिन सी, पोर्स को क्लीन करता है और चेहरे पार चमक भरता है।

स्टेप 1:
1 कटोरी में 1 चम्मच संतरे का रस, गुलाबजल और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाइये।

स्टेप 2:
फिर उसमें कॉटन डुबोइये और इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। जब यह सूख जाए तब इसे गुनगुने पानी से धो लीजिये। उसके बाद पोर्स बंद करने के लिये ठंडे पानी से चेहरा धोइये।
दूध क्रीम + बेसन
दूध की क्रीम में लैक्टिक एसिड होता है जो कि त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी करता है और पोषण भी पहुंचाता है। इसे लगाने से आपकी डेड स्किन हटेगी और साफ स्किन सामने आएगी।

स्टेप 1:
1 चम्मच बेसन में दूध की मलाई मिलाएं और पेस्ट बनाएं। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।

स्टेप 2:
अपने चेहरे को साफ करें और फिर उस पर पेस्ट लगाएं। फिर इसे 15-30 मिनट तक सूखने दें। फिर इसे धोने के लिये चेहरे पर हल्का पानी लगाएं और धीरे धीरे चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
