Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
त्वचा को गोरा बनाने के लिए मिंट (पुदीना) का फेस पैक
मिंट का स्वाद मसालेदार होने के साथ तीखा भी होता है। इस छोटी सी हर्ब (जडी बूटी) में कई औषधीय गुण होते हैं तथा लगभग प्रत्येक व्यंजन में इसका उपयोग किया जाता है। कई वर्षों से विशेषज्ञ सौंदर्य उत्पादों में मिंट का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि इसमें त्वचा को सुधारने का गुण होता है। मिंट का जूस बालों के लिए भी बहुत स्वास्थ्यप्रद्र है।
मिंट का जूस बालों की वृद्धि में सहायक होता है तथा सिर की त्वचा से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। आज सौंदर्य विशेषज्ञ दावा करते हैं कि जब मिंट का उपयोग त्वचा पर किया जाता है तो यह त्वचा को गोरा बनाता है तथा गंदे दिखने वाले दाग धब्बों को दूर करता है। हालाँकि मिंट तीखा होता है और इसके कारण खुजली हो सकती है।

अत: आपको सलाह दी जाती है कि इसे किसी ठंडक पहुँचाने वाले घटक जैसे खीरे या ग्रीन टी के साथ मिलकर उपयोग में लायें।
झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
जब किचन में उपयोग में आने वाले इन दो घटकों को मिंट के पेस्ट में मिलाया जाता है तो यह त्वचा के रोम छिद्रों को साफ़ करता है तथा प्राकृतिक रूप से आपकी त्वचा की रंगत निखारता है। यदि आप शीघ्रता से परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो मिंट फेस पैक का उपयोग महीने में कम से कम दो बार करना चाहिए। तो आपको किस बात का इंतज़ार है?

मिंट फेस पैक बनाने की इस आसान विधि और प्रक्रिया को देखें जो आपकी त्वचा की रंगत को निखारता है बल्कि आपको गोरा और सुन्दर बनाता है।
सामग्री:
मिंट की पत्तियां – 200 ग्राम (पेस्ट)
खीरा – 1(पेस्ट)
ग्रीन टी – 1 कप
दही – 3 टेबलस्पून
नीबू – 1(रस)

एक कटोरे में मिंट की पत्तियों का पेस्ट लें। इसमें खीरे का पेस्ट और दही मिलाएं। अब इस मिश्रण में नीबू का रस डालें तथा अच्छे से मिलाएं। इसे 20 मिनिट तक ठन्डे स्थान पर रखें।
उपयोग करने की विधि: ठन्डे पानी से चेहरा अच्छी तरह धोएं। चेहरे से धूल और अतिरिक्त तेल को साफ़ करने के लिए होम मेड फेस वॉश का उपयोग करें। चेहरा धोकर उसे हलके हाथों से सुखा लें। अब मिंट पैक को चेहरे पर एक समान लगायें। पहले पतली परत लगायें तथा इसे सूखने दें। जब यह सूख जाए तो दूसरी परत लगायें और इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें।

जब पैक पूर्ण रूप से सूख जाए तो इसे खींचकर निकालने का प्रयत्न करें। पैक निकालने के बाद गुनगुने ग्रीन टी से चेहरे को धोएं। इसके बाद चेहरा पोछें नहीं, ग्रीन टी को त्वचा पर ही सूखने दें। 20 मिनिट बाद चेहरे को सादे पानी से धो डालें।
त्वचा के गोरेपन के लिए महीने में दो बार मिंट पैक का उपयोग करें। यह पैक त्वचा के संक्रमण को भी दूर रखता है। मिंट त्वचा को राहत पहुंचाता है तथा आगे त्वचा को होने वाले खतरों से भी रक्षा करता है। त्वचा को गोरा बनाने के लिए यह एक सर्वोत्तम हर्ब है।



Click it and Unblock the Notifications
