Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चेहरे के काले धब्बे हटाने हैं तो लगाएं पार्सले का फेस मास्क
पार्सले की पत्तियां चेहरे पर फेस मास्क के तौर पर लगाने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। इसका फेस पैक कैसे बनाएं, आइये जानते हैं इसके बारे में।
जैसा की आपको पता है कि हमारा शरीर विटामिन सी नहीं बनाता है, इसका सिर्फ एक मात्र स्रोत है विटामिन सी से भरपूर खाना। पार्सले विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है।
Coupons New Year's Sale! Get Upto Rs.10000 Cashback on Products
विटामिन सी से त्वचा की कोशिकाएं बनने लगती है जिसे ख़राब त्वचा ठीक होने लगती है। इसके अलावा, पार्सले में बीटा कैरोटीन होता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए से त्वचा में लचीलापन आता है जिससे झुर्रियों कम होने लगती हैं।
इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे पोर्स साफ़ होते हैं और झुर्रियों का दिखाना बंद हो जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से दाग धब्बे भी दिखना कम हो जाते हैं। इसके इतने फायदों को देखते हुए आज हम आपको इससे त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें हैं।

स्टेप 1:
पार्सले की कुछ पत्तियां लें और अच्छे से धो लें। फिर एक कप पानी में पार्सले की पत्तियों को धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए उबालें। उसके बाद इसे छान कर ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 2
अब इसमें एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। एप्पल साइडर विनेगर से डेड स्किन साफ़ होती है जिससे त्वचा निखरने लगती है। अब इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट बोतल में रखें।

स्टैप 3
इसे इस्तेमाल करने से पहले, अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे और गले में लगाएं और चेहरा साफ करें।

स्टेप 4
अब चेहरे को पानी से अच्छे से धोएं। पूरी तरह से चेहरे से पानी ना सुखाएं क्योंकि नमी की वजह से यह मास्क अच्छे से एब्सॉर्ब होगा।

स्टेप 5
अब एक कटोरी लें और 1 चम्मच शहद इस मिश्रण को मिलाएं। फिर इससे चहरे और गर्दन पर अच्छे से मालिश करें।

स्टेप 6
इस मास्क को 20 मिनट के बाद पहले गुनगुने पानी से धोएं और फिर ठंडे पानी से धोएं जिससे पोर्स बंद हो जाएं।

स्टेप 7
इसके बाद एक कॉटन बॉल लें और उसमें कुछ बूँदें गुलाब जल की डालें। इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। गुलाब जल से त्वचा को नमी मिलती है।

स्टेप 8
आखिर में मॉइस्चराइज़र से त्वचा में 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और आपको गुलाबी चमक देगा।

टिप
मॉइस्चराइज़र के इस्तेमाल के बजाये आप एलोवेरा जेल से भी मसाज कर सकती हैं। यह सीधे त्वचा में एब्सॉर्ब हो जायेगा और आपको बच्चों जैसी नर्म और मुलायम त्वचा देगा।

आखिर में
इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक रात को कर सकते हैं। और आपको धीरे धीरे अपनी त्वचा कोमल और मुलायम लगने लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
