Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे को दो टोन गोरा बनाए केले के छिलके का फेस मास्क
अगर आपको साफ और दाग धब्बे रहित त्वचा चाहिये तो, हम आपको सजेस्ट करेंगे कि आप केले के छिलके का फेस मास्क लगाना शुरु कर दें।
अगर आपको साफ और दाग धब्बे रहित त्वचा चाहिये तो, हम आपको सजेस्ट करेंगे कि आप केले के छिलके का फेस मास्क लगाना शुरु कर दें। इसको लगाने से पहले शायद आप दो बार सोंचेगे, लेनिक हमारा यकीन मानिये यह आपके चेहरे से दाग धब्बे मिटा कर उसे 2 टोन तक गोरा बना देगा।
केले के छिलके में विटामिन B6 और B12 होता है। ये विटामिन्स शरीर में एंजाइम्स और प्रोटीन को एक्टिवेट कर देते हैं, जिससे स्किन के अंदर कोलाजेन और लचीनापन बढने लगता है। यही नहीं इसको लगाने से स्किन में नमी आती है और चेहरा स्मूथ बन जाता है। तो इतना सब कुछ जान लेने के बाद क्या अब आप इसको आजमाना नहीं चाहेंगी?आइये जानते हैं केले के छिलके से कैसे तैयार किया जा सकता है फेस मास्क:

1. केले का छिलका
केले के छिल्के को छोटे पीस में काटें। फिर इसके अंदर के साइड को अपनी त्वचा पर रगड़े। जब छिलका भूरे रंग का हो जाए तब एक नया पीस ले लें। 10 मिनट तक छिल्के को रगडिये और फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिये। अगर आपको सुंदर दिखना है तो ऐसा रोज कीजिये।

2. केले और टोट्स का पेस्ट
1 केले का छिलका लें और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच शक्कर मिला कर पेस्ट बनाएं। अगर पेस्ट ज्यादा गाढा है तो उसमें दूध मिलाएं। फिर आपनी स्किन को इस पेस्ट से 10 मिनट के लिये स्क्रब करें और प्लेन पानी से धो लें।

3. केले का छिलका और नींबू
आधा केले का छिलका लें और उसे मसल लें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसका पतला कोट चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिये इसे चेहरे पर रहने दें। फिर चेहरा स्क्रब कर के धो लें। इस मास्क से ऑइल कंट्रोल होगा और स्किन टोन निखरेगी।

4. केले का रेशा और एलोवेरा
केले के छिलके में अंदर जितना भी रेशा लगा है, उसे चम्मच से निकाल लें और उसमें 1 चम्मच एलो वेरा जैल मिलाएं। इस पेस्ट को आंखों के आस पास लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे डार्क सर्कल दूर होंगे और आंखों के आस पास की सूजन दूर होगी।

5. केले का छिलका और बेकिंग सोडा
केले का छिलका लें और उसका पेस्ट बना लें। फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे प्लेन पानी से स्क्रब कर के निकाल लें। इससे आपकी त्वचा गोरी बनेगी और काले धब्बे कम हो जाएंगे।

6. केला और मलाई
यह मास्क आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करेगा। आधा चम्मच पका केला लें और उसे मसल लें। फिर इसमें आधा चम्मच मलाई और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाएं। फिर इसका महीन कोट चेहरे पर लगा कर 30 मिनट के बाद साफ कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

7. केले का छिलका और गुलाब जल
यह मास्क झाइयां और काले धब्बे हटाने में नंबर वन है। केले के छिलके के अंदर के भाग से चेहरे पर कुछ मिनट के लिये रगड़े। बाद में चेहरे पर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

8. केले का छिलका और संतरे का छिलका
एक कटोरे में 2 चम्मच केले के छिलके का पेस्ट और 1 चम्मच संतरे के छिलके का पावडर डालें। फिर इसमें दही मिला कर पेस्ट बनाएं। अपने चेहरे को धोएं और पेस्ट लगाएं। 30 मिनट के बाद स्क्रब कर के इसे साफ कर लें। इसको लगाने से टैनिंग हटेगी और स्किन फेयर होगी ।

9. केले का छिलका और चावल का पानी
केले के छिलके को पतला काटिये और फिर से चेहरे पर गोलाई में रगडिये। फिर इसे 15 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। चावल पकाइये और उसके पानी को निकाल कर अलग ही रख लीजिये। 15 मिनट के बाद इससे अपने चेहरे को धोइये। अपने चेहरे को 5 मिनट मसाज दीजिये और मुंह को प्लेन पानी से धो लीजिये। चावल के पानी में ढेर सारा स्टाच, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे आपकी स्किन ब्राइट बनेगी और रूप निखरेगा।



Click it and Unblock the Notifications
