Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑइली स्किन के लिये मुल्तानी मिट्टी वाला फेस पैक
ऑइली स्किन एक ऐसी स्किन टाइप है, जिससे डील करना काफी मुश्किल है। खास तौर पर गर्मियों में, लेकिन स्किन टाइप सर्दियों में भी काफी परेशान करती है। आज हम आपको बताएंगे कि मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाया जाता है।
मुल्तानी मिट्टी, चेहरे से निकलने वाला अत्यधिक तेल सोख लेती है और चेहरे को ड्राय बना कर मुंहासों और ब्लैकहेड्स को दूर रखती है। यह पैक काफी आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। तो इसे आप नियमित चेहरे पर लगाइये और फायदा कुछ ही दिनों में नोटिस कर के हमें जरुर बताइये। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

स्टेप 1:
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक कटोरी में डालें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से निकलने वाले अत्यधिक तेल को सोखती है।

स्टेप 2:
फिर इसमें पानी और थोड़ा सा गुलाबजल मिला कर पेस्ट बनाएं। गुलाबजल से आपकी स्किन निखर जाएगी।

स्टेप 3:
इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाएं जिससे इसमें बिल्कुल भी गांठे ना रहें।

स्टेप 4:
आप चाहें तो इस पेस्ट में थोड़ा चंदन पावडर या हल्दी पावडर भी मिक्स कर सकती हैं। इससे चेहरे पर बढियां ग्लो आएगा।

स्टेप 5:
फिर इस मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।

स्टेप 6:
जब यह पूरी तरह से सूख जाए, तब पैन को ठंडे पानी से धो लें और बाद में एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
